Thursday 21 December 2023

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर रॉबिन मिंज को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया


राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 21, 2023 :: 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में राज्य के उभरते हुए स्टार क्रिकेट खिलाड़ी  रॉबिन मिंज ने मुलाकात की। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर  रॉबिन मिंज को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

मालूम हो कि  रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा गुमला जिला के रहने वाले हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने रॉबिन मिंज को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

No comments:

Post a Comment