Tuesday 26 December 2023

झारखंड तंजीम के संस्थापक अध्यक्ष शमशेर आलम के जन्मोत्सव पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 26, 2023 :: 
झारखंड तंजीम के संस्थापक अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के जन्म दिवस पर मंगलवार को तंजीम के केंद्रीय कार्यालय आलम हाउस हिंदपीढ़ी नाला रोड में गरीबों वजरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का यह कार्य झारखंड तंजीम के केंद्रीय उपाध्यक्ष सरफे आलम और केंद्रीय सचिव शहबाज आलम के नेतृत्व में हर साल की भांति इस वर्ष भी गरीब वह जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया इस मौके पर तंजीम के केंद्रीय कार्यालय आलम हाउस में केंद्रीय उपाध्यक्ष सरफे आलम के हाथों 500 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया इस मौके पर सरफे आलम ने कहा कि कंबल का वितरण मौसम की कड़ाके की ठंड को देखते हुए किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अभी विभिन्न मोहल्ले में इस अभियान के तहत लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहेगा।
इस मौके पर केंद्रीय सचिन शहबाज आलम ने कहा कि झारखंड तंजीम के संस्थापक अध्यक्ष के जन्मोत्सव पर या विशेष कंबल वितरण का कार्य संस्थापक अध्यक्ष शमशेर आलम की ओर से है वे चाहते हैं कि इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंदों के लिए कुछ करें उसी क्रम में सर्दी के इस मौसम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है ताकि कुछ लोग खुद को इस कंबल से बचा सके ।इस मौके पर कंबल प्राप्त कर लाभान्वित होने वालों ने झारखंड तंजीम के संस्थापक अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए उनके प्रति आभार जताया और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर उपस्थित लोगों में अहमद गद्दी, गुलाम हुसैन संजय ओझा, आफताब आलम, इस्माइल अंसारी, मोहब्बत जफर ,समेत कई एक समाजसेवी एवं तंजीम के कार्यकर्त्ता  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment