Friday 22 December 2023

24वी सीनियर झारखंड राज्य महिला/ पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों का हुआ वजन

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 22, 2023 ::
तीन दिवसीय 24वी सीनियर झारखंड राज्य महिला/ पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने,  सभी जिलो की  टीमें खेलगांव राँची पहुँची


आज प्रथम दिन खिलाड़ियों का वजन हुआ,  इन सभी खिलाड़ियों के बीच 36 स्वर्ण पदक हेतु महामुकाबला कल से

तीन दिवसीय, 22 से 24 दिसंबर 2023 तक खेलगांव राँची झारखण्ड में आयोजित, 24वी सीनियर झारखंड राज्य पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2023 की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु सभी जिलों से लगभग 600 महिला /पुरुष पहलवान टीम मैनेजर प्रशिक्षक तकनीकी पदाधिकारीयो का आगमन खेलगांव रांची झारखंड की धरती पर हुआ हैं ।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कल अपराह्न 12:30  पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के द्वारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment