Saturday 30 December 2023

शिवेश कुमार सिंह बने "अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ", झारखंड राज्य के प्रदेश महासचिव

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 

राची के शिवेश कुमार सिंह "अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ", झारखंड राज्य के प्रदेश महासचिव बनाए गए है। 

मनोनयन पत्र के माध्यम से अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी ने शिवेश कुमार सिंह  को  "अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ"  प्रदेश महासचिव झारखंड राज्य मनोनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। 

उन्होने शिवेश कुमार सिंह  को बताया कि 
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ का विस्तार करते हुए आपको ... झारखण्ड राज्य के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया जाता है।
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ आपसे अपेक्षा करता है कि आप अपनी जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वाह करते हुए अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से महासंघ के विकास में तथा योग शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करेंगे। 

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।


No comments:

Post a Comment