Saturday 30 December 2023

खेलगांव मे कला शिविर का उद्घाटन :: 1 जनवरी 2024 तक चलेगा

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 30, 2023 :: 
अपार हर्ष के साथ गैलरी VSB, नई दिल्ली ने वर्ष 2023-24 के कला शिविर का आयोजन पूर्वी भारत के आदिवासी क्षेत्र के कलाकारों के उत्थान के साथ-साथ समकालीन कला में उनके को योगदान को रेखांकित करने का लक्ष्य साधा। इसमें भारत के कुल 13 चित्रकारों व मूर्तिकारों ने अपनी सहभागिता दिखायी। इसमें कोई शक नहीं है कि इन चित्रकारों का भारतीय कला परिपेक्ष्य में योगदान अविस्मरणीय है, इनकी कार्य शैली और तकनीक अन्य स्थापित चित्रकारों के समकक्ष और बेहतर है। इनके इस हूनर पर गैलरी VSB ने विश्वास जताया है और इन्हें अपनों के बीच एक मंच देने का प्रयास किया है। क्यूरेटर वंदना भार्गव (गैलरी VSB) ने पूर्वी भारत के रांची में इस कला शिविर को आयोजित कर क्षेत्रीय कला प्रेमियों तथा अन्य कलाकारों को प्रेरित किया है। झारखंड सरकार के निर्देशक  धर्मेन्द्र दिक्षित, संस्कृति मंत्रालय, डॉ राम दयाल मुंडा कला भवन, खेलगांव, होटवार, रांची में इस कला शिविर को अपने कर कमलों से उद्घाटित किया। इस आयोजन के संयोजक चित्रकार राम प्रवेश पाल ने अथक प्रयास से इसे सफल बनाने का प्रयास किया है।  शक्ति, कला शिविर में भाग लेने वाले चित्रकारों में चित्रकार रंजीत कुमार - बोकारो, मूर्तिकार धर्मजय कुमार - रांची, चूना राम हेम्ब्रम - रांची, रामानुज शेखर - रांची, हिमाद्री रमानी - रांची, सुनील मोदी - बोकारो, अनील शर्मा - बनारस, अमरनाथ शर्मा - बड़ौदा, अशोक कुमार - दिल्ली, अशोक भंडारी - दिल्ली, रामप्रवेश पाल - दिल्ली, जीतेन साहू - रायपुर, प्रमोद कुमार रजक - पटना। गैलरी VSB की ओर से वर्ष 2023-24 का यह प्रथम कला शिविर है जो 30 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक चलेगा। गैलरी की ओर से रांची झारखंड को यह सम्मान देना गर्व की बात है। 

No comments:

Post a Comment