Thursday, 18 January 2024

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे विद्यार्थियो ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरी जानकारी हासिल की

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 18, 2024 :: 
फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के भावी शिक्षक-शिक्षिकाओं, करैली स्कूल, संत जॉन स्कूल एवं ज़िला +2 हाई स्कूल,रांची के छात्र छात्राओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक- 18 जनवरी 2024 को किया गया। जहाँ विद्यार्थियो ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरी जानकारी को हासिल किया, जैसे भावी मतदाता कैसे करे स्वयं को मतदाता सूची में शामिल। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन फॉर्म भरने की क्या है प्रक्रिया।

छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान  जानकारी साझा की गई के बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए भी अब ऑनलाइन  सारे फॉर्म भरे जा सकते है।
उन्हें सबसे पहले voterportal.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाना होगा। जहाँ पर उन्हें  स्वयं को न्यू यूजर के तौर पर लॉगइन कर फॉर्म भर सकते है, वोटर आई डी कार्ड को डाउनलोड कर सकते है एवं अन्य जानकारी भी ले सकते है। साथ ही उन्हें वोटर हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता भी कराया गया। जहाँ विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से भी कई बहुमूल्य जानकारी मिली।

कार्यक्रम के पश्चात मतदाता पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया। स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं, टीचर्स एवं अन्य स्टाफ ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने एवं पहचान पत्र में त्रुटि को ठीक कराने हेतु फॉर्म भरे।
संत जॉन, करैली स्कूल के वाईस प्रिंसिपल, ज़िला स्कूल एवं फातमा टीचर्स ट्रेनिंग की प्रिंसिपल ने ऐसे कार्यक्रम की काफी सराहना की।

No comments:

Post a Comment