Sunday, 14 January 2024

स्टारडम बाई अशप्रीत, रांची का पहला इंडो स्कैंडेवियन थीम वाला प्रीमियम सैलून, मेकअप स्टूडियो और अकादमी का उद्घाटन

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 14, 2024 :: 
स्टारडम बाई अशप्रीत, रांची का पहला इंडो स्कैंडेवियन थीम वाला प्रीमियम सैलून, मेकअप स्टूडियो और अकादमी है, जिसका उद्घाटन राज्य सभा सांसद महुआ मांझी ने किया और कहा इस तरह के प्रीमियम सैलून की राची मे बहुत जरूरत थी।

अकादमी की अशप्रीत कौर ने कहा, शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए दूल्हे और दुल्हन दोनों के लिए विशेष ब्राइडल पैकेज लॉन्च किए गए। 
यहां हेयरस्टाइलिंग, मेकअप, नेल एक्सटेंशन और अन्य सैलून सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी l
इन सेवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग किया जाएगा, त्वचा उपचार के लिए अल्ट्रा मॉर्डन कोरियाई मशीन का उपयोग होगा ।
उन्होने  बताया हमारे पास हेयर ड्रेसर, मेकअप आर्टिस्ट और स्किनकेयर विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम है जो आपना सर्वोत्तम देगी।
 दूल्हे को ध्यान में रखते हुए पहली बार रांची में ग्रूम रूम कॉन्सेप्ट लॉन्च किया गया है l
अशप्रीत ने बताया कि उद्घाटन आफॅर के रूप में सभी सेवाओं पर 20% की खास  छूट होगी।
इस अकादमी के माध्यम से युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण और सैलून खोलने में 100% सहायता की जाएगी l
इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे


No comments:

Post a Comment