Wednesday, 17 January 2024

अयोध्या धाम में श्री राम मन्दिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्याम मन्दिर, रांची मे होगे कई कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 17, 2024 :: 
अयोध्या धाम में श्री राम जन्म भूमि में निर्मित दिव्य एवम नव्य श्री राम मन्दिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने वाले अनूठे समारोह के उपलक्ष में अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर को अत्यन्त आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है । इस अवसर पर श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को कई विराट कार्यक्रम का आयोजन किए जाएंगे । 
प्रातः 10 बजे से एकल अभियान के श्री हरी सत्संग रांची के वनवासी भाई बहन द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा साथ ही इस अवसर पर संपूर्ण दिवस मन्दिर परिसर से प्रसाद स्वरूप शुद्ध घी के लड्डू का वितरण भक्तजनों के बीच किया जाएगा । 
संध्या 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण भजनों का कार्यक्रम व दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा । 
इस अवसर पर मन्दिर में विराजमान रजत सिंहासन पर श्री श्याम प्रभु , वीर बजरंगबली , एवम शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा साथ ही अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम मन्दिर परिसर में लगे एल. सी. डी टीवी पर सीधा प्रसारण किया जायेगा तथा समस्त कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट श्री श्याम मण्डल के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारण होगा । 
रात्रि में प्रभु राम के स्वागत में आतिशबाजी की जाएगी । 
आयोजन की तैयारी में पिछले एक पखवाड़े से मण्डल के सदस्यगण तन्मयता से कार्य में जुटे हुए हैं । 

No comments:

Post a Comment