Friday, 12 January 2024

भावी मतदाताओं ने स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने हेतु दिखाया उत्साह

दिनांक- 12 जनवरी 2024 को
राम लखन सिंह यादव कॉलेज में  भावी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। वोटर आईडी कार्ड बनवाना एवं प्राप्त करना अब हुआ आसान । कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी । साथ ही साथ उन्हें वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी साझा की गई।

 युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी की कमी के कारण फॉर्म भरने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण लगती  है। इस कमी को जागरूकता कार्यक्रम के ज़रिए दूर करने एवं युवाओं तक बात  पहुँचाने का प्रयास किया गया।

No comments:

Post a Comment