* श्री रामकथा का तृतीय दिवस
कथावाचक:- महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज
* हनुमत वैदिक पूजन के प्रतिदिन के यजमान राकेश भास्कर ने सपत्नी पूजन किया।
* आज की कथा के यजमान सुरेश सिंह व सपत्नी रीना सिंह ने ब्यास पूजन,माल्यार्पण,चंदन वंदन किया
* सबकी प्रशंसा करे- स्वामी जी
* दुश्मन की भी निंदा ना करे - स्वामी जी
* हर ब्यक्ति में गुण होते है उनके गुणों के संग उनकी प्रशंसा करे-स्वामी जी
----------------------------------------------
हरिद्वार धाम से पधारे श्री श्री 1008 जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में श्री राम कथा का यह आयोजन किया जा रहा है।
हम सभी लोगों के लिए परम सौभाग्य की बात है की श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन कथा के श्रवण की अमृत वर्षा का लाभ परम पूज्य स्वामी डॉ उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से प्राप्त हो रहा है।
व्यास पीठ पर पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का पूजन, वंदन, माल्यार्पण मुख्य यजमान सुरेश सिंह व सपत्नी रीना सिंह ने किया।
ब्यास पीठ पर विराजमान स्वामी जी को चंदन ,वंदन ,माल्यार्पण और आरती के बाद महाराज जी कथा अमृत वर्षा का लाभ देते हुए महाराज श्री ने कथा प्रारंभ की।
उन्होंने कहा सनातन का मूलमंत्र है हम सब मिल जुल कर रहे। उन्होंने कहा कलयुग में में भगवान कब अवतार आएंगे इतना अत्यचार हो रहा भगवान क्यो नही आ रहे । दैत्य दानव के अत्याचार की चर्चा की।
उन्होंने कहा अहंकार, जय, विजय ,हमारी कीर्ति हमे हमारे भगवान से मिलने नही देती।
हमारे देश मे समय बदलने का, युग परिवर्तन का संकेत है अब यह जय जयकार भारत माता की, भगवान श्री राम की हो रही है।
नारद प्रसंग पर चर्चा कर कहा भक्तो के सबसे बड़े भक्त नारद मुनि है। निंदा किसी की भी ना करे निंदा करने वाले कि भी जब आप प्रशंसा करेंगे तो वो आपकी निंदा नही करेंगे।
भगवान के भक्ति पर चर्चा करते हुए बताया भगवान जिसकी रक्षा करते है उसका कोई भी कुछ नही बिगाड़ सकता। भक्ति वो ताकत होती है जो सारी गति बदल देती है।
भक्त को अहंकार आ जाये तो कितना भी सिद्ध पुरुष हो उसे गिरने में देर नही लगेगा। इसलिए अहंकार ना करे उन्होंने कहा सबकी प्रशंसा करे दुश्मन की भी निंदा ना करे और दोस्त को भी गुप्त बाते ना बतावे क्योकि जब वो आपका दोस्त नही रहेगा तो आपकी निन्दा करेगा हर ब्यक्ति में गुण अवगुण दोनों होते है आप उस ब्यक्ति के गुणों को ले आगे बढ़ जाये।
शिव के सतनाम का पाठ करे।
------------------------------------------
इसके पूर्व मंच पर आज के यजमान व उनके परिवार के द्वारा व्यास जी की आरती की गई ।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ,अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुरेश सिंह ,प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी,(केंद्रीय अध्यक्ष भारतीय जनतंत्र मोर्चा) श्याम झा ,अरुण सिंह ने गुरु जी को माल्यार्पण कर स्वागत ,अभिनंदन किया।
कथा श्रवन सांसद दीपक प्रकाश, संघ से अनिल ठाकुर, (पूर्व अध्यक्ष मैनुरिटी कमीशन) रिजवान खान ने किया।
कथा स्थल पर लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मुख्य रूप से प्रमोद सारस्वत ,इंद्रजीत यादव, गोपाल सोनी, नवीन झा,रामचंद्र जायसवाल, राजीव चौधरी,पुनीत, नीरज शुक्ला, बिपिन सिंह,मुन्ना सिंह , रितेश झा ,सहित कई लोग निरंतर अपनी सेवा दे रहे है।
हजारो की संख्या में लोगों ने कथा श्रवण आज किया पूरा पंडाल श्रोताओ से भरा था। बुजुर्गों व महिलाओं के लिए कुर्सियों की ब्यवस्था, पेयजल व्यवस्था व अन्य उचित ब्यवस्था रखी गयी है।प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया श्री राम कथा 21 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी ।
22 जनवरी हरमू मैदान में हवन व भंडारा।
No comments:
Post a Comment