Sunday, 14 January 2024

अगर आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने चाहते हैं तो सबसे जरूरी है नेटवर्किंग : मालू

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 14, 2024 :: 
मिलोगे तो मिलेगा - जेबीएन रांची कनेक्टर्स की स्थापना

जैन इंटरनेशल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन 
‘जीतो’ (JITO) के अंतर्गत स्वधर्मी व्यवासायियों की मदद के लिए गठित जीतो बिजनेस नेटवर्क ‘जेबीएन’ की  58 वा चैप्टर की रांची में भी स्थापना कर दी गई। जेबीएन जैन समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर सभी को एक छत के नीचे लाने की कोशिश करता है।

"मिलोगे तो मिलेगा" इसी नारे के साथ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन रांची ने आज 14 जनवरी 2024 को जेबीएन रेफरल चैप्टर रांची कनेक्टर्स की स्थापना की गई। यह आयोजन रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जेबीएन एपेक्स के अध्यक्ष राजेश चंदन तथा जेबीएन कन्वीनर ईस्ट के पंकज मालू थे।
जेबीएन रांची कनेक्टर्स के संयोजक विशाल जैन ने सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। चैप्टर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण पंकज, सचिव प्रतीक जैन एवम ट्रेजरर श्री ऋषभ जैन बने। 34 सदस्यों के साथ आज संस्था के पहले चैप्टर की शुरुआत हुई। हर एक चैप्टर में एक श्रेणी के व्यापार के एक ही सदस्य बन सकते है।
ईस्ट जोन जबीएन संयोजक पंकज मालू  के अनुसार सबसे पहले व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की जरूरत होती है फिर हम इसकी मार्केटिंग करते हैं लेकिन अगर आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने चाहते हैं तो सबसे जरूरी है "नेटवर्किंग"। नेशनल जेबीएन अध्यक्ष  राजेश चंदन  के अनुसार हम जेबीएन से जुड़कर अपने शहर में रहते हुए केवल अपने ही देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया से जुड़ सकते हैं। इस प्रकार हम अपने व्यवसाय को केवल दस गुना नहीं बल्कि सौ गुना तक बढ़ा सकते हैं। रांची जेबी कन्वीनर विशाल जैन के अनुसार नेटवर्क "इस योर नेट वर्थ"। अर्थात ऐसी संस्था से जुड़कर हम केवल उन्हीं सदस्यों तक सीमित नहीं रहते वरन उन सभी सदस्यों के जितने नेटवर्क हैं उन सभी से हमारा कहीं ना कहीं नेटवर्क बनता है।
आयोजन में जीतो के चार्टर अध्यक्ष प्रदीप जैन, जीतो के अध्यक्ष गौतम जैन , उपाध्यक्ष राम राजकुमार रामपुरिया,  विशाल जैन,मुख्य सचिव अनंत जैन, जीतो युवा के अध्यक्ष  देवेश जैन सचिव  ऋषभ जैन एवं महिला शाखा से अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी एवम सचिव श्रीमती सरोज पांडया उपस्थित थी। इसके अलावा समाज सेविका श्रीमती रेखा पंड्या भी आयोजन में उपस्थित थी। जेबीएन के संयोजक  विशाल जैन एवम सहसंयोजक निपुण जैन, श्रीमती नीलम जैन एवम कनिका जैन है। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता श्रीमती पायल गोधा ने दी।
श्रीमती कनिका जैन एवं श्रीमती नीलम जैन ने मंच का संचालन बखुबी किया।
जेबीएन के 34 सदस्यों में 7 महिला उद्यमी है। इस प्रकार इस संस्था ने नारी सशक्तिकरण पर भी जोर डाला है।आज का यह आयोजन बड़ा ही कामयाब  एवम प्रभावशाली रहा। सभी सदस्य इस  संस्था से जुड़कर बहुत खुश हुए।

No comments:

Post a Comment