Thursday, 18 January 2024

बाबूलाल मराड़ी ने किया झारखंड के लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का "अवध में राम आए है" गीत का लॉन्चिग

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 19, 2024 :: 
500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम भक्तो के अथक प्रयास से अयोध्या में 22 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक, भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एव झारखंड के लोक गायक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष द्विवेदी जी का " अवध में राम आए है" गीत का लॉन्चिग झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने अपने रांची स्थित आवास पर पोस्टर का अनावरण एव यूट्यूब पर अपलोड करके किया।

इस अवसर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के सोसल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय, सिंधु बाला, गीत के प्रोड्यूसर ए के दिवाकर, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, गीतकार अंबुज राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आशुतोष द्विवेदी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के द्वारा निर्मित लोकगायक आशुतोष द्विवेदी के इस "अवध में राम आए हैं"गीत में प्रभु श्री राम जी के जीवन और महिमा का पूर्ण वर्णन है।

राम भक्तो के उत्साह को देखते हुए इस एलबम का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि 22 जनवरी राम भक्तो के लिए एतिहासिक दिन है। इस दिन प्रभु श्री राम लला अपने नए घर में प्रवेश कर रहे है।
राम भक्तो के लिए यह शुभ दिन किसी त्योहार से कम नहीं है।

ऐसे शुभ दिन में आशुतोष जी के द्वारा ग।ए इस नए सुमधुर गीत को हर राम भक्तों को सुनने की जरूरत है।

इस नए गीत के लिए मैं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस एलबम के लिए आशुतोष द्विवेदी जी के माता संगीता रानी, पिता तुहिन शरद द्विवेदी समेत रांची के कई संगीत प्रेमियों ने उन्हें 
बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया है।

No comments:

Post a Comment