Saturday, 13 January 2024

तीसरी झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची की टीम को तीसरा स्थान


राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 13, 2024 :: 
झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा धनबाद में  महिला राज्य ताइक्वांडो 2023  24 प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया  जिसमें पुरे झारखण्ड से 470  महिला प्लेयर्स  ने भाग लिया  प्रतियोगिता में रांची जिला टीम के महिला खिलाड़ियों ने जिला सचिव  मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण 4 रजत 6 कास्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम  अंकिता कुमारी ,संस्कृति गुरूंग ,अनुष्का खलखो , पूजा कुमारी, बबली  कुमारी, रजत प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों के नाम अक्षिता जायसवाल वंदना कुमारी ,माही शंकर, आस्था कुमारी ,  कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम नताशा  कुमारी,साक्षी मुंडा, रितिका मुंडा,रिया यादव, सिया, सुमंती तिर्की है टीम में प्रशिक्षक के रूप में अविनाश राम एवं मैनेजर के रूप में संजय मुंडा टीम के साथ थे टीम के अच्छा प्रदर्शन करने पर रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक , अभिभावक गण ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं

No comments:

Post a Comment