Thursday, 18 January 2024

48 घंटे की लंबी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे राची के संतोष कुमार

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 18, 2024 :: 
संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के शिक्षक  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। जिसमें अब तक का सबसे लंबा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 21 जनवरी 2024 को सुबह नौ बजे से होगी। यह रिकॉर्ड स्कूल के प्लस टू कॉर्डिनेटर व कंप्यूटर साइंस के शिक्षक संतोष कुमार की ओर से बनाया जाएगा। इसमें 10वीं से 12वीं क्लास के छात्र शामिल होंगे। संतोष कुमार ने बताया कि इसके लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के पास जुलाई माह में आवेदन किया गया था। जिसके बाद नवंबर माह में गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा स्वीकृति दी गई। इसमें उनकी टीम की ओर से लागेस्ट कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास का टाइटल दिया गया है। इससे पहले 24 घंटे का सबसे लंबा प्रोग्रामिंग क्लास लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने बताया कि हमें 30 से 40 घंटे क्लास लेने का टार्गेट दिया गया है। हम 48 घंटे का लक्ष्य लेकर चलेंगे। स्कूल के चैयरमैन फादर अजीत खेस व प्राचार्य फादर इग्नेशियस लकड़ा ने शुभकामनाएं दी।

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस के शिक्षक संतोष कुमार के साथ स्कूल के 200 से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इसमें 16 वर्ष के उपर के छात्र शामिल होंगे। क्लास कई बैच में बंटे होंगे, नियमानुसार एक बैच में कम से कम 20 छात्र होने चाहिए। छात्रों का बैच हर चार घंटे में बदलता रहेगा। इस दौरान पूरी प्रक्रिया को देखने के लिए गवाह भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पूरे समय रिकॉर्ड की जाएगी। इसमें 

शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास के तहत जावा के बारे में पढ़ाया जाएगा। छात्रों को जावा के बारे में गहरी जानकारी देने का प्रयास होगा। इसमें थ्योरी क्लास के साथ प्रेक्टिकल क्लास भी होंगे। उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय तक पढ़ाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसके लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी गई है। ताकि लगातार पढ़ाएं और छात्रों को एकाग्रचित भी रख सकें। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। साथ ही मेरा फोकस होगा की जितने भी बेच आएं उन्हें जावा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। जिसका लाभ उनको परीक्षा में भी मिलेगा। इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह का माहौल है।

No comments:

Post a Comment