Sunday, 14 January 2024

1857 के क्रांतिवीर शहीद पाण्डेय गणपत राय की 215वी जयंती समारोह सह विकास मेला 17 जनवरी को

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 14, 2024 :: 
1857 के क्रांतिवीर शहीद पाण्डेय गणपत राय की 215 वी जयंती समारोह सह विकास मेला में दिनांक 17 जनवरी 2024 ,दिन बुधवार को समय 11 बजे सुबह शहीद कि जन्मस्थली आदर्श ग्राम भौरो प्रखंड भंडरा जिला लोहरदगा में होगा।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गान नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा
कला सांस्कृतिक विभाग की ओर से शहीद के सम्म।न में कार्यक्रम होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को जिला प्रशासन द्वारा लाभ दिया जाता है। 
 मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, झारखंड सरकार के मंत्री,पूर्व मंत्री, सांसद लोहरदगा, सांसद राज्यसभा, विधायक, पद्मश्री, समाजिक कार्यकर्ता, समाज के बुद्धजीवी, वरीय चिकित्सक गण, अधिवकता गण, विश्विद्यालय के कुलपति, प्रोफेस र, इंजिनियर, शिक्षक समाज,जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी कला प्रेमी, देश भक्त गांव के पंचायत के सभी पदाधिकारी पाहन, पुजार, बेल कटवार खास कर युवा वर्ग और विद्यार्थियो को विशेष रूप से आमंत्रित किए हैं।
17 जनवरी 1809 में भौरो गांव में शहीद गणपत राय जी का जन्म हुआ था।
21 अप्रैल 1858 को रांची स्थित शहीद चौक में एक कदम के पेड़ पर अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी।

No comments:

Post a Comment