आज दिनाँक 12 जनवरी को दिव्यम फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति मेकन चौक, डोरण्डा, स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं घी का दीया जलाकर दीपोत्सव मनाया।
इस दौरान दिव्यम फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा मिश्र ने कहा कि आज के वर्तमान युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारो से ओत प्रोत होकर अपने विचारों को हासिल करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था "गर्व से कहो, हम हिन्दू हैं" । देश और अपने हिन्दू धर्म से उन्हें बहुत लगाव था, यही कारण है कि शिकागो में उन्होंने हिन्दू धर्म के बारे में जब बोलना प्रारम्भ किया तो पूरा विश्व उन्हें ध्यान से सुना और हिन्दू धर्म के बारे में जाना।
इस अवसर पर नितीश सिंह, नितीश मिश्र, निशान्त चौहान, कुशाग्र सिंह, सोहन यादव, आदित्य मिश्रा, सोहन यादव,
अतिथि स्वरूप विभाग संयोजक, बजरंग दल, के प्रिंस अजमानी, भाजपा महिला मोर्चा की महाम॔त्री डॉ सीमा सिंह, श्री महावीर मंडल राँची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी,
डॉ अटल पांडेय, आशुतोष सिंह, अभाविप के मोनू शुक्ला, विशाल सिंह, समाजसेवी मुनचुन राय, आलोक साहू, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राँची महानगर के दीपक पाण्डेय, सौरभ बॉस, गुड्डू सिंह, अनिकेत, अजय गुप्ता, अजय कुमार, आनन्द भगत, गोलू, सहित अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment