राची, झारखण्ड | नवम्बर | 10, 2023 ::
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरु हुआ।
खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, उपेंद्र तिवारी महासचिव-झारखंड तैराकी संघ, शैलेंद्र कुमार तिवारी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट झारखंड तैराकी संघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन मो० जावेद अंसारी ने किया।
धीर सेन सोरेंग ने बताया की तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच होने वाले प्रतिस्पर्धा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।
जिसके पश्चात वें 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का समापन कल 3 बजे होगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के समीर कुमार, जावेद अंसारी, प्रभात तिवारी, उमेश दास, शंकर पाल, जगजीत सिंह, प्रवीण कुमार एवं शशांक भूषण सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे है।
No comments:
Post a Comment