Friday, 10 November 2023

डी ए वी गांधीनगर स्कूल :: दो दिवसीय बिरसा महोत्सव 2023 का समापन

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 10, 2023 :: 

डी ए वी गांधीनगर स्कूल एव रिलेशनस के सयुक्त तत्वावधान में डी ए वी गांधीनगर (सीसीएल) कांके रोड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आज दिनांक 10 11 2023 दिन शुक्रवार को कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल (सी सी एल) एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आगामी 15 नवम्बर 2023 झारखंड राज्य स्थापना दिवस एव झारखंड के वीर सपूत स्वंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर आयोजित " जनजातीय गौरव दिवस" के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय  "बिरसा महोत्सव 2023 " कार्यक्रम का भव्य समापन आज डी ए वी गांधीनगर स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

इस बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में झारखंड के राज्यसभा सांसद  अदित्य साहू एवं बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर  जोन्हा की अध्यक्षा श्रीमती नेहा महतो जी उपस्थित
 थे।

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा,
रांची के ट्रैफिक डी एस पी जीतवाहन उरांव,बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे, रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट रांची के इंजीनियर गौरव कुमार , रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, राहुल कुमार दुबे समेत कई गणमान्य अथिति उपस्थित थे।

साथ ही साथ रोहित कुमार,हरीश कुमार, अजीत कुमार, अब्दुल जब्बार, महेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के आज के बिरसा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बच्चो ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए धरती आबा के जीवनी को भी दर्शाया।

वही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन एव प्रकृति के पूजक आदिवासी समुदाय के चित्र और उनके रहन सहन , पहन।वा, भाषा और संस्कृति के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।

इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।


कार्यक्रम का उद्देश्य सभी बच्चो के अंदर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालना था।
ताकि आने वाली पीढ़ी को समाज और देश में उनके योगदान को हमेशा बताया जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निराकार आचार्या, ब्रजेश सिन्हा प्रमोद सहाय, कृष्णा प्रसाद, जया जयशवाल, लक्ष्मी सिन्हा, लक्ष्मी कुमारी, नमिता सिंह, श्रुति देशमुख आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment