Friday, 19 January 2024

महामंडलेश्वर उमाकांतानंद महाराज ने नंदिनी फार्म में गिर गौ माता को खिलाई रोटी, कहा गौ माता का विश्व निर्माण में बहुत बडा योगदान

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 19, 2024 :: 
श्री श्री 1008 स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ( जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर)  झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह के रांची के ठाकुरगांव स्तिथ नंदिनी फार्म पहुंचें। इस दौरान महामंडलेश्वर उमाकांत महाराज ने फार्म में गिर गौ माता को रोटी खिलाया और फार्म का भ्रमण भी किया।
इस के बाद आध्यात्मिक चर्चा का भी आयोजन किया गया । 
चर्चा में  भारत वर्ष धर्म प्रधान देश अथवा कर्म प्रधान देश, विश्वास महत्वपूर्ण अथवा ज्ञान और गौ माता का हमारे जीवन और देश और विश्व निर्माण में योगदान विषय पर चर्चा हुई।
चर्चा के उपरांत फार्म के ऑर्गेनिक सब्जियों से बने लिट्टी चोखे का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम और चर्चा के विषय में जानकारी नंदिनी फार्म की डायरेक्टर डॉ. मिनाक्षी सिंह ने दिया।

No comments:

Post a Comment