Showing posts with label journalist corona warriors. Show all posts
Showing posts with label journalist corona warriors. Show all posts

Thursday, 21 May 2020

झारखंय यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के लिए चयन समिति का गठन

रांची, झारखण्ड | मई | 21, 2020 :: झारखंय यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के लिए चयन समिति का गठन कर लिया गया है।
यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस सम्मान समारोह में पत्रकारों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संस्थान, जन प्रतिनिधिओं एवं स्वास्थ्य सेवा तथा पुलिस सेवा से जुड़े तमाम लोगों को सम्मान के लायक समझा गया है।
सभी जिला समितियां अपने अपने स्तर पर नामों का चयन कर दस दस नाम अग्रसारित करेगी।
सभी नामों के साथ उनके नाम की अनुशंसा किये जाने का संक्षिप्त विवरण भी होगा।
इसी के जरिए जिला समिति से प्राप्त नामों और अनुशंसा के आधार पर चयन समिति इस सम्मान समारोह के विजेताओं का नाम तय करेगी।
इस समिति में
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय,
पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम,
राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर,
पूर्व महाधिवक्ता श्री अनिल सिन्हा,
राज्य के प्रमुख नेत्र विशेषत्र डॉ बी पी कश्यप और
प्रभात खबर के सम्पादक अनुज सिन्हा होंगे।
इन्हें ऑनलाइन मदद के लिए जगदीश सिंह अमृत, गौतम राणा और अरविंद प्रताप मदद करेंगे।