Showing posts with label dav. Show all posts
Showing posts with label dav. Show all posts

Saturday, 27 May 2023

डी ए वी गांधीनगर स्कूल में ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन


राची, झारखण्ड  | मई  | 27, 2023 :: 
आज दिनांक 27 मई 2023 दिन शनिवार को कांके रोड स्थित डी ए वी गांधी नगर स्कूल में चल रहे ग्रीष्मका लीन शिविर का समापन डी ए गांधी नगर स्कूल में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कब्बडी, खो खो, बैंडमिंटन, टेबल टैनिस, टाइकांडू, बास्केट बॉल, योगा आदि कई खेलों के स्किल तथा तकनीक का बारीकियों से प्रशिक्षण दिया गया। 

इस शिविर में विभिन्न खेलों के 100 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया।

मौके पर मुख्य अथिति डी ए वी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ एस के सिन्हा एव समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रुप से सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर स्कूल के सुपर वाइज री हेड निराकार आचार्या, ब्रजेश सी सिन्हा,खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, वी के पांडेय, पोरितोष दुबे,समेत कई लोग उपस्थित थे।