Monday, 21 July 2025

योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी 'झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025' से सम्मानित

योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी 'झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025' से सम्मानित
राची, झारखण्ड  | जुलाई |  21, 2025 :: 
 श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में सरकार योग अकादमी द्वारा राची की योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी को
योग के क्षेत्र में समर्पण और अमूल्य योगदान के सम्मान में 'झारखंड राज्य योग लवर्स पुरस्कार 2025' प्रदान किया गया। 
ज्ञात हो कि डॉ अर्चना कुमारी योग के क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से काम करती आ रही है और योग विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है ।
इसके अलावा उन्हे योग के क्षेत्र मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सारे पदक और सम्मान प्राप्त है।
वर्तमान में डॉ अर्चना राज्य योग केन्द्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग में योग चिकित्सक-सह-योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है।

योग विशेषज्ञा डा० अर्चना कुमारी की योग्यता एवम् उपलब्धिया : 

1. शैक्षणिक योग्यता (योग विषय में)

• पी०एच०डी० : योग विज्ञान (देव संस्कृत विश्व विद्यालय, हरिद्वार)
• एम० फिल० योग विज्ञान (बरकतुल्लाह विश्व विद्यालय, भोपाल)
• पी०जी० : योग विज्ञान (देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार)

2. उपलब्धियाँ (अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय)

• प्रथम स्थान "1st World Youth Cup Yoga Championship 2011" काठमाण्डू (नेपाल)
• प्रथम स्थान "2nd Asia Cup Yoga Championship 2011" हांगकांग
• द्वितीय स्थान "1st Asia Cup Yoga Championship 2010" बैंकॉक (थाईलैंड)
• द्वितीय स्थान "National Yoga Championship 2010" बेलूर (कोलकत्ता)
• प्रथम स्थान "Jharkhand State Yoga Championship 2009" राँची झारखण्ड । 
• 30 से अधिक अलग-अलग प्रकार के "अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय Yoga Championship" में भागीदारी और पदक विजेता।

3. सम्मान :-

• अक्टुबर 2010. झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा द्वारा सम्मानित ।
• जून 2011, विधायक सी०पी० सिंह द्वारा सम्मानित ।
• अप्रैल 2013, झारखण्ड के राज्यपाल, डा० सैय्यद अहमद द्वारा सम्मानित।
• जून 2015. झारखण्ड मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा सम्मानित।
• मई 2016, झारखण्ड विधानसभा स्पीकर दिनेश उराँव द्वारा सम्मानित ।
• मई 2018, झारखण्ड के राज्यपाल, द्रौपदी मूर्मु के द्वारा सम्मानित।
• जून 2018 झारखण्ड मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा सम्मानित।
• नवंबर 2022 लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित 

4. कार्य अनुभव :-

• झारखण्ड के सरकारी संस्थानों शिक्षा विभाग, गृह विभाग (झारखण्ड जगुआर एवं झारखण्ड सशस्त्र बल-10 महिला बटालियन), खेल विभाग (साझा) आदि में योग प्रशिक्षण देने का कार्यानुभव।
• वर्तमान में राज्य योग केन्द्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग में योग चिकित्सक-सह-योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत।

5. शोध कार्य :-

• 20 से अधिक अलग-अलग प्रकार के "राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय योग सेमीनार" में भागीदारी।
• 12 से अधिक शोध पत्र, "राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग पत्रिका' में प्रकाशित।
• योग पर आधारित पुस्तक "योग- एक दृष्टि में (2019 ) तथा "अभ्यासम् - प्रारंभिक योग अभ्यास क्रम' (2021) तथा पारंपरिक योग (  2023 ) में प्रकाशित

No comments:

Post a Comment