राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2023 :: आर एस ए जूनियर की टीम ने आज नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट लीग के तहत आर एस ए को 1 विकेट से पराजित किया हेहल किट की टीम ने 27.5 ओवर में 140 रन बनाए जिसमें अभिषेक ने 51 रनों की पारी खेली आरव को 5 और शाम को 3 विकेट मिले जवाब में आर एस ए की टीम 26.5 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाकर मैच को जीत लिया मयंक ने 37 आर आर जहीर ने नवाज 26 रनों का योगदान किया एस कुमार shaij kumar और रितेश कुमार को चार और ऋतुराज को दो विकेट मिले
Friday, 31 March 2023
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग : डांगी सीसी को पूरे अंक
राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2023 : आरडीसीए के तत्वाधान में चल रही लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत आज प्रभात तारा मैदान में खेले गए मैच में डांगी सीसी ने साईं एफ को 64 रनों से पराजित किया डांगी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए जिसमें आकाश ने शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली करण ने 28 और दीपेश ने 23 रनों का योगदान किया शिवम को तीन विकेट मिले जवाबी पारी में साईं की टीम 25 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए जिसमें कार्तिक ने 56 और रोहित ने 53 रनों का योगदान किया राजेश और अंकित को दो-दो विकेट मिले
Thursday, 30 March 2023
कांके पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने मना नवरात्रि महोत्सव
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कांके पिठौरिया शाखा के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के तहत के बिहार झारखंड में अपनी सेवा देने वाली राजयोगिनी बी के राजमती की उपस्थिति में चैत्र नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर राजयोगिनी बी के राजमती जो कि ब्रह्माकुमारी के बिहार झारखंड की सेवा देने वाली अपने 30 वर्ष के अनुभव से लोगों को लाभान्वित किए उन्होंने कहा कि वास्तव में मां दुर्गा मां हम सभी के जीवन के श्रेष्ठतम स्थिति का प्रतीक है यदि हम सब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें तो स्वत: ही बुराइयों का अर्थात महिषासुर का खात्मा हो जाएगा वास्तव में महिषासुर बुराई एवं अज्ञानता का प्रतीक है मां दुर्गा निर्भयता एवं श्रेष्ठता का प्रतीक है। शेर जो कि दुर्गा मां की बहन दिखाएं गये हैं साहस के प्रतीक है आगे कहीं की संस्था की शुरुआत जब 1937 में हुई संस्था के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा और हमारी वरिष्ठ दादियां हम सभी को जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी जिससे आज हम सभी इतने महान बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी मौजूद थे।
इस अवसर पर बी के राजमती बहन ने आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कुमारी कन्याओं के नेतृत्व में कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
इस नव कन्याओं का पूजा- अर्चना कर मां दुर्गा से सूख - शांति की कामना की ।
इस अवसर पर पिठौरिया कि मुखिया मुन्नी मुंडा, संपति देवी,राहुल कुमार दुबे, कुशुम देवी, उमा देवी,फूलो देवी, विनीता कुमारी, कविता देवी, परमिला देवी,आरती देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।
Wednesday, 29 March 2023
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग :: जूनियर तरुण संगम जीता
रांची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2023 ::
चक्कर मैदान में खेले जा रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत अन्य एक मैच में आज जूनियर तरुण संगम की टीम ने हेहल सीए को 68 रनों से पराजित किया तरुण संगम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 226 रन बनाए जिसमें सौरव ने 77 प्रशांत ने 46 और सूरज ने 41 रनों का योगदान किया सूरज सिंह को तीन प्रभाकर और हर्ष को दो-दो विकेट मिले जवाब में हेहल की टीम 158 रन पर सिमट गई जिसमें अक्षत में 46 रविराज ने 26 और महेंद्र ने 25 रनों का योगदान किया प्रशांत को तीन विकेट मिले
अहिंसा रन :: दो अप्रैल को राची दौड़ेगी विश्व शांति और अहिंसा के लिए
राची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2023 ::
दिनांक 2 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन( जीतो ) महिला शाखा, सम्पूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स के द्वारा अहिंसा रन का एक भव्य आयोजन कर रही है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची जीतो महिला शाखा,जीतो मेन तथा जीतो यूथ के सहयोग के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
इस आयोजन में भारतवर्ष ही नहीं बल्कि विश्व भर के 23 देश , जीतो के 65 चैप्टर्स एक साथ एक ही समय पर मैराथन (रन) स्टार्ट करेंगे।
भारतवर्ष से इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रजिस्टर कराया गयाहै।
तो आईये जानिए अहिंसा रन के पहलुओ को-
# यह रन भले ही जीतो महिलाएं आयोजित कर रही हो, पर ये संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है।
# हम इसमे प्रभु महावीर के द्वारा दिये गए अहिंसा के वचनो को और शांति को प्रोत्साहित कर रहे है।
# इसलिए यह रन ओपन फॉर आल है। मतलब यह कि इसमे सभी लोग हिस्सा ले सकते है।
# इसमे कोई आयु सीमा नही है।सभी अपना रेजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवाएंगे।
# यह रन मोराबादी से शुरू होकर कांके होते हुए मोराबादी में ही खत्म होगी ।
# यह रन 3 km, 5 km और 10km का रहेगा। जिसका ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन होगा। रेजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि का होगा।
3km-300rs.
5km -400rs.
10km -500rs
# यह एक मैराथन दौड़ होगी। लेकिन अगर आप दौड़ नही सकते तो आप वॉक / चल कर भी कर सकते है।
# मैराथन दूरी की हर कैटेगरी के लिए (3 km, 5 km, 10 km) प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं ( महिलाओं एवम पुरुषो ) को अलग अलग दी जाएगी।
# 10 km
प्रथम पुरुस्कार - 41000/-
द्वितीय - 31000/-
तृतीया -21000/-
# 45 वर्ष से अधिक प्रतिभागियों के लिए
प्रथम - 20000/-
द्वितीय - 15000/-
तृतीया - 10000/-
5 km के लिए
प्रथम - 15000/-
द्वितीय - 10000/-
तृतीया - 5000/-
3 km - 11000/-
# प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट , कैप, रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जाएगा।
# इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आप वेबसाइट www.ahimsarun.com पर रजिस्ट्रेशन कराए।
# अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे -
7549017648, 9934360678,
7741082041, 9470371188
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग : साईं दीप पेस फाउंडेशन जीता
रांची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2023 ::
नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत आज साईं दीप पेस फाउंडेशन ने आर सी ए ब्लू को 19 रनों से पराजित किया साईं दीप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में 131 रन बनाएं जिसमें शादाब ने 28 विवेक ने 25 और सर्वेश ने 23 रनों का योगदान किया रजनीश ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि महीप और वसीम को दो-दो विकेट मिले जवाब में आर एस ए की टीम 22.1 ओवर में 112 रन पर सिमट गई महीप ने 36 और कुणाल ने 22 रनों का योगदान किया विवेक ने 17 रन देकर चार और शादाब ने तीन विकेट लिए
Subscribe to:
Posts (Atom)