Friday, 11 March 2016

लक्ष्य ऊंचा रख कर आगे बढ़ें :: द्रौपदी मुरमू [ राज्यपाल, झारखंड ]



लोहरदगा , झारखण्ड । मार्च । शुक्रवार । 11, 2016 :: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू शुक्रवार को लोहरदगा के कौशल विकास केन्द्र, सदर अस्पताल व कई स्कूलों का दौरा किया।विद्याथिर्यों से उनकी  समस्याएं पूछी। कई जानकारी भी दीं।  राज्यपाल का काफिला सबसे पहले चीरी स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र पहुंची। यहां डीसी मंजूनाथ भजन्त्री एवं पुलिस कप्तान कार्तिक एस व डीपीओ महेश भगत ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने चीरी स्थित कौशल विकास केन्द्र में सिविंग व कंप्यूटर के कक्षाओं में गयीं। वहां उन्होंने परिक्षणार्थियों से पूछताछ व सीधा संवाद कर जानकारी लीं।इससे पूर्व कौशल विकास की प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने उनका पारंपरिक अभिनंदन किया। वहां प्रशिक्षण पा रहे बच्चे-बच्चियों से कर कई जानकारियां लीं। मौके पर उन्होंने परिक्षणार्थियों से कहा अनुशासित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा लक्ष्य हमेशा ऊंचा रख कर आगे बढ़ें। जब उन्हें यह पता चला कि गांव खुले में शौच से मुक्त है। राज्यपाल ने इस कामयाबी के लिए जिला प्रशासन सहित ग्रामीणों के प्रति खुशी प्रकट की। स्वच्छता के नारे को सभी गांवों में पहुंचाने की अपील की। ततपश्चात राज्यपाल द्रौपदी मुरमू सदर प्रखंड के कुजरा ग्राम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्चविद्यालय पहुंचीं। यहां डीएसई प्रबला खेस के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं द्वारा ढोल-मांदर के साथ पारंपरिक गीत के साथ स्वागत किया गया। छात्राओं ने ताइक्वांडो के जरिए आत्म रक्षा के आर्ट का भी प्रदर्शन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छात्राओं से कहा कि शिक्षित बनकर झारखंड की संस्कृति की हिफाजत करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में गरीबी बाधक न बने। राज्य सरकार बेटियों के शिक्षा व विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ उठायें। उन्होंने छात्राओं को आॅलराउंडर बनने पर जोर दिया। नसीहत भी  दी कि गरीब पेट होता है। पेट भर जाता है, तो गरीबी दूर हो जाती है। ऐसे में सभी गरीबी शब्द को जेहन से दूर रख कर दिल को सदैव अमीर बनाये रखें। उन्होंने छात्राओं से कई सवाल किये। छात्राओं ने भी सवालों के संतोषजनक जवाब दिये, जिससे वह गदगद हो गयी। मौके पर एसी रणजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ, डीसीएलआर सीमा सिंह, डीइओ उर्मिला कुमारी, डीएसई प्रबला खेस, एनडीसी छंडा भट्टा चार्या, सीएस डॉ विरोनेन तिर्की, दंडाधिकारी मनीष कुमार, जिलाकल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, एसडीपीओ रामसरेक राय, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, डीपीआरओ पंचानन उरांव, सीडीपीओ आदि अधिकारी मौजूद थे।

Report & Photograph :: Quaiyum Khan, Lohardaga

Thursday, 10 March 2016

झारखण्ड के इस्पात क्षेत्र में रु.37,000 करोड के निवेश के प्रस्ताव :: नरेन्द्र सिंह तोमर [ केन्द्रीय इस्पात एवम् खान मंत्री ]


मार्च | 10, 2016 :: झारखण्ड इस्पात का उत्पादन करने वाला प्रमुख राज्य है और वह भविष्य में भी इस क्षेत्र में ठोस प्रगति जारी रखेगा। झारखण्ड राज्य में इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण तथा खानों के विस्तार हेतु केन्द्र सरकार ने रु.37,000 करोड के निवेश प्रस्ताव किये है। केन्द्रीय इस्पात एवम् खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राज्य सभा में मार्च 9, 2016 को राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
मंत्रीजी ने बताया कि स्टील अथाॅरटी ऑफ इन्डिया (सेल) का झारखण्ड में बोकारो इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण तथा गुआ और चिरिया खानों आदि के विस्तार पर रु.19,000 करोड से भी अधिक निवेश करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, झारखण्ड में एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी) के जरिए रु.18,000 करोड की अनुमानित लागत से 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता (एम.टी.पी.ए) के एक ग्रीनफिल्ड इस्पात संयंत्र की स्थापना करने के लिए भारत सरकार, नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एन.एम.डी.सी) (इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम) और झारखण्ड सरकार ने एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यु) पर भी हस्ताक्षर किए है।
श्री नथवाणी इस्पात के उत्पादन में वैश्विक स्तर पर भारत का स्थान, भारत में कच्चे इस्पात के उत्पादन की क्षमता और आगामी तीन सालों में अनुमानित क्षमता और झारखण्ड के इस्पात क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में जानना चाहते थे।
मंत्रीजी ने अपने उत्तर में बताया कि विश्व इस्पात संघ (डबल्यू.एस.ए) द्वारा जारी अंतरिम रैंकिंग के अनुसार वर्ष 2015 में भारत विश्व में क्रूड इस्पात का तीसरा बडा उत्पादक है। संयुक्त संसदीय समिति (जे.पी.सी) द्वारा जारी आंकडों के अनुसार वर्ष 2014-15 में भारत की क्रूड इस्पात उत्पादन क्षमता 109.85 मिलियन टन है और अप्रैल-दिसम्बर 2015-16 में 116.74 मिलियन टन (अंतरिम) है।
मंत्रीजी के निवेदन के अनुसार, वर्ष 2013-14 से 2014-15 के दौरान देश में इस्पात की उत्पादन क्षमता में 6.5 प्रतिशत संकलित वार्षिक वृद्धि दर (सी.ए.जी.आर) के हिसाब से वृद्धि हुई तथा वर्ष 2015-16 में भी इस वृद्धि के जारी रहने और तत्पश्चात् इसमें और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

झारखण्ड की लोक कला सोहराय पेंटिंग की कार्यशाला


रांची, झारखण्ड । मार्च । सोमवार । 07, 2016 :: झारखण्ड की लोक कला सोहराय पेंटिंग की तीन दिवसीय कार्यशाला 8 मार्च से 10 मार्च 2016 तक सेतु प्रिंटर्स एवं कलाकृति स्कूल आॅफ आट्र्स, डोरंडा के द्वारा आयोजित की गई। सेतु प्रिंटर्स कांके, सुकुरहुट्टू, रांची के प्रांगन में कलाकृति स्कूल आॅफ आट्र्स के छात्रों द्वारा सोहराय चित्रकला को 100x10 फीट के दीवार पर चित्रित किया गया। इस कार्यशाला में कलाकृति स्कूल आॅफ आट्र्स के निदेशक धनंजय कुमार के द्वारा सोहराय पेंटिंग की बारीकियों को सिखाया गया। इस कार्यशाला में रांची के अलावा रामगढ़ और हजारीबाग के कलाकारों ने भी भाग लिया।
 सेतु प्रिंटर्स एवं कलाकृति स्कूल आॅफ आट्र्स झारखण्ड की प्रसिद्ध लोककला सोहराय पेंटिंग को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया था। इस कार्यशाला में शामिल होने वाले सभी कलाकारों को सेतु प्रिंटर्स के निदेषक चन्द्र भूषण मिश्रा द्वारा प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में चित्रकार धनंजय कुमार, अकबर आजाद, शुभम कुमार, राहुल कुमार, विक्की करमाली एवं संतोष बेदिया ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य रूप से सेतु प्रिंटर्स के निदेशक चन्द्र भूषण मिश्रा, बिपिन मिश्रा, घनष्याम श्रीवास्तव का बहुमूल्य सहयोग रहा।


Wednesday, 9 March 2016

झारखण्ड में दूषित पानी के सेवन से मृत्यु अंक घटा :: जगत प्रकाश नड्डा [ केन्द्रीय आरोग्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ]


मार्च 9, 2016: देश में दूषित पानी के सेवन से हुई मृत्यु की संख्या में पिछले तीन साल में कमी दर्ज की गई है। दूषित पानी के सेवन से होनेवाले हैजा, तीव्र अतिसारीय रोग, आंतज्वर (टाइफाइड), वायरल हेपेटा​इटिस आदि जैसे रोग के कारण वर्ष 2013 में देश के कुल 2595 लोगों की मृत्यु हुई, जो घटकर 2014 में 2164 और 2015 में सितम्बर तक 1465 हुई। झारखण्ड में दूषित पानी के सेवन के कारण 2013 में 66 लोगों की मृत्यु हुई, जो संख्या घटकर 2014 में 55 और 2015 में 4 हुई। केन्द्रीय आरोग्य और परिवार कल्याणराज्य मंत्री  जगत प्रकाश नड्डाने मार्च 8, 2016 को
 परिमल नथवाणी [ राज्य सभा, सांसद ]
राज्य सभा में सांसद  परिमल नथवाणी के प्रश्न के उत्तर में यह बताया।
मंत्रीजी ने बताया कि 2013—14 में हैजा की वजह से 5 लोगों की मृत्यु हुई, जो घटकर 2015 में 3 हुई। झारखण्ड राज्य में हैजा की वजह से पिछले तीन साल में एक भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। तीव्र अतिसारीय रोग के कारण 2013 में देश के विभिन्न राज्यों में 1629 लोगों की जाने गई, जबकि 2014 में यह संख्या 1323 और 2015 में 889 हुई। झारखण्ड में तीव्र अतिसारीय रोग के कारण 2013 में 4 लोगों की मृत्यु हुई, जो 2014 में 28 पहुंची परंतु 2015 में शून्य हुई, ऐसा मंत्रीजी ने बताया।
उन्होने बताया कि 2013 में टाइफाइड की वजह से देश में 387 लोगों की मृत्यु हुई है, जो संख्या 2014 में 429 तक पहुंची और 2015 में गिरकर 296 हुई। झारखण्ड राज्य में टाइफाइड के वजह से 2013 और 2014 में कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई, जो 2015 में 3 तक पहुंची।
मंत्रीजी ने बताया कि वायरल हेपेटा​इटिस की वजह से देश में 2013 में कुल 574 लोगों की मृत्यु हुई, जो 2014 में कम होकर 407 तक और 2015 में 275 तक पहुंची। झारखण्ड में वायरल हेपेटाइटस के कारण 2013 में 6 और 2014 में 7 लोगों की मृत्यु हुई। जबकि 2015 में एक भी व्यक्ति की मृत्यु वायरल हेपेटाइटस के कारण दर्ज नहीं हुई।
श्री नथवाणी दूषित पानी के सेवन के कारण देश में आरोग्य समस्याओं और मृत्यु की संख्या एवं इनको रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में जानना चाहते थे।

सदन में प्रस्तुत बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एन.सी.डी.सी), दिल्ली एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत इस तरह के रोगों के फैलने की जांच करने में जल जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण पर राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकारों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है। एन.सी.डी.सी. राष्ट्रीय स्तर पर प्रशि​क्षित जनशक्ति के विकास के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण पाठ्य क्रमों के संचालन के अलावा प्रकोप की जांच के लिए प्रयोगशाला सहायता का समन्वय भी करता है, ऐसा मंत्रीजी ने बताया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के तहत राज्य सरकारों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण सहायता जल जनित रोगों का उपचार और प्रबंधन करने के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमता बढ़ाती है, ऐसा मंत्रीजी ने बताया।

Disabled Cricket :: The Inaugural Session

Ranchi, Jharkhand | March | Wednesday | 09, 2016 :: The Inaugural Session of Disabled Cricket was held in Ranchi, Jharkhand

Monday, 7 March 2016

Miss Mother's Pride 2015-16 :: Annual Fest

New Delhi | March | 08, 2016 :: Mother's Pride organised annual fest at Sirifort Auditorium, New Delhi in which students from different classes performed in group dances, stage shows and Fashion shows.
In this event Miss Mother's Pride 2015-2016 was also organised 
Nainika Gupta ( youngest photographer ) from Vivek Vihar branch grabbed three awards at the show. She got 1st position as Outstanding Children, 1st Runnerup in Miss Mother's Pride 2015-16 and 2nd Position in Fashion Show. Nainika Gupta has surprised with outstanding performance at the show. She is enough confident behind the camera and as well as in front of the camera. It was the very proud moments for the parents and grand parents of Nainika that there hard work for their daughter has been flourish. It was a wonderful show and lot of efforts has been done by all the teachers of the school.
Nainika Gupta working on Beti Bachao Beti Padao project in her school in which she stood 1st position in fancy dress competition and after that she spoke speech on Beti Bachao Beti Padao at Miss Mother's Pride show. Presidium Chairperson Mrs. Sudha Gupta distributed the awards to all the winners.

महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व दे रही है नीता देवी


लोहरदगा, झारखण्ड । मार्च । सोमवार । 07, 2016 :: उसने सामाजिक धारनाओं को तोड़कर अपना मुकाम बनाने का निश्चय किया और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह जता दिया कि हौसले अगर बुलन्द हों, तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं। बात हो रही है लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित अखौरी कॉलोनी निवासी ध्रुव नारायण राय की अद्धांग्नि श्रीमती नीता देवी की, जिन्होंने आंगन की दहलीज से निकलकर आॅल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की सदस्या बनकर मिशाल कायम की है। लोहरदगा जैसे पीछड़ा एवं छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सफल नेतृत्व प्रदान कर रही है, जो जमाने के लिए प्रेरणास्त्रोत है। नीता देवी कहती हैं कि उसने महिला महाविद्यालय रांची से बी0ए0 व रांची विश्वविद्यालय से बी0एड0 की डीग्री ली है। महिला होने के स्वरूप को सार्थक करने के लिये उन्होंने वर्ष 2000 में राजनीति से जुड़ गयी। वह कहती है कि प्रारंभिक दौर में उसके अंदर बहुत हिचक और घबराहट थी, लेकिन उनके पतिदेव श्री ध्रुव नारायण राय व परिजनों ने हौसला अफजायी की, फिर वह कभी पिछे मुड़कर नहीं देखी राजनीति में आगे बढ़ते चली गयी। वर्ष 2005 और 2007 में वह लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा चुनी गयी। उसकी संघर्षशीलता व नेतृत्व क्षमता के बल पर वर्ष 2008 में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव चुनी गयी। वह वर्ष 2010 तक महासचिव बनी रही। वर्ष 2010 में ही वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की कार्यकारीणी सदस्या बन गयी। तब से अब तक वह राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को गोलबंद कर हक-हकुक की रक्षा हेतु नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती नीता देवी महिलाओं से कहना चाहती है कि अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करें, जागरूक बनें, लेकिन भारतीय संस्कार को कायम रखें। महिलाओं को चाहिये कि वे अपने अन्दर की नारी शक्ति को पहचानें, अपने टाइलेन्ट को समझें, किसी की मदद का इन्तजार न करें और दिखादें की वह किसी से कम नहीं।