Monday, 4 March 2024

होटल रेडिसन ब्लू के मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव हुए सम्मानित


*झारखंडी व्यंजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 
*पहली बार  झारखंड फूड फेस्टिवल की पहल 

रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव को झारखंड के लोकप्रिय व प्रचलित व्यंजन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
 उन्हें यह सम्मान गत दिन एक मासिक पत्रिका, 'पुलिस-पब्लिक रिपोर्टर' के प्रबंधन द्वारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित 12वें इंडिया नेशनल अवार्ड समारोह में दिया गया। 
 गौरतलब है कि रामचंद्र उरांव ने झारखंडी व्यंजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड फूड फेस्टिवल का पहली बार आयोजन कराया।
इसके माध्यम से विशेषकर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित पौष्टिक और लजीज व्यंजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 इसका परिणाम यह रहा कि झारखंड के व्यंजन विभिन्न फूड फेस्टिवल में भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। 
झारखंड की कला-संस्कृति, परंपरागत रीति-रिवाज और झारखंड के आदिवासी समुदाय के बीच प्रचलित व्यंजनों को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने में श्री उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
 रामचंद्र उरांव ने सम्मानित होने पर पुलिस पब्लिक रिपोर्टर की टीम के प्रति आभार जताया।

Sunday, 3 March 2024

सुबोधकांत सहाय ने किया कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर का शुभारंभकहा, पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान महादान

रांची/सरायकेला-खरसावां।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत कपाली स्थित कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर का रविवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। रक्तदान जीवन दान के समान है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया।
 तत्पश्चात श्री सहाय चांडिल स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।
वहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपना परचम लहराएगी।
 उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही पार्टी के पदधारियों को जन समस्याओं के प्रति गंभीर रहने और उनके समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार में बदलाव की बयार हुई तेज : रानी कुमारी

महागठबंधन की जनविश्वास महारैली में शामिल हुईं 
झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की पदधारी व कार्यकर्ता

* बिहार में बदलाव की बयार हुई तेज : रानी कुमारी

* महागठबंधन के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास: अमरजीत कौर

रांची/पटना।
 महागठबंधन द्वारा रविवार (तीन मार्च) को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जनविश्वास महारैली में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की पदधारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 
राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि महारैली ऐतिहासिक रही। जन विश्वास रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
 महागठबंधन के प्रति बिहार की जनता के विश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 
 उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को व्यापक जन समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। 
उन्होंने रैली की सफलता के लिए महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।  
 महारैली की ऐतिहासिक सफलता के लिए झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, अंजली देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर, कोडरमा धनबाद जिला अध्यक्ष अनवरी  खातून, बेबी देवी, सुलेखा देवी, फुलवा देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, द्रोपदी देवी,  बीना देवी, उषा देवी, कुंती देवी, शांति देवी, कविता देवी, फूल कुमारी देवी, सविता देवी, रूपा देवी, भाग्य देवी, प्रियंका कुमारी, प्रीति देवी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, मुस्कान देवी, पायल देवी, शबाना खातून बेगम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आई सी ए आई रांची शाखा सेकेंड बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित 




 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के द्वारा वर्ष 2023 में उत्क्रिष्ट कार्यों के लिए रांची शाखा को दूसरा बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड के लिए इंस्टिट्यूट की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के अधीन 50 शाखाओं के पुरे वर्ष में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, सीए स्टूडेंट्स और सामाजिक के लिए आयोजित किये गए कार्यों की मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट शाखा को यह पुरुषाकार दिया जाता है।  यह पुरुष्कार सेंट्रल इंडियन रीजनल कौंसिल की जयपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के अध्यक्ष सीए किशोर बर्दिया ने सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, सीए प्रकाश शर्मा, सीए रोहित रुवाटिया, सीए अनुज गोयल, सीए अभय छाजेड़, रीजनल कौंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी और अन्य रीजनल कौंसिल सदस्यों की उपस्थिति में रांची शाखा के  निवर्तमान अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सचिव सीए हरेन्दर भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रभात कुमार सीए उमेश कुमार  सीए उमेश कुमार को दिया।

सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के द्वारा  रांची शाखा को वर्ष 2023 के लिए सेकंड बेस्ट ब्रांच अवार्ड्स से सम्मानित किये जाने पर सीए पंकज मक्कड़ (अध्यक्ष - 2023-24) ने कहा कि यह पुरे झारखण्ड के लिए प्रतिष्ठा कि बात है ही रांची शाखा अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण पुरे सेंट्रल रीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  उन्होंने इस अवार्ड के लिए रांची शाखा के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों, रांची शाखा के सदस्यों और सीए विधार्थियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

विकार ग्रस्त विश्व के अज्ञान को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं :-राजीव कमार पूर्व अधिकारी भा०प्र०से०

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2024 :: 
 सत्कर्म की सत्य शिक्षा तो केवल परमात्मा सदाशिव भगवान ही देते हैं। विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान अंधकार को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं। ये उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान राजयोग केन्द्र चौधरी बगान, हरम् रोड में शिव अवतरण आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करते हुए राजीव कुमार पूर्व अधिकारी भा०प्र०से० ने व्यक्त किये। इस
अवसर पर शिव झंडोत्तोलन भी किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए ललित पोद्दार, रॉची जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने कहा ज्ञान सागर परमात्मा शिव से अमृत कलश प्राप्त करके अज्ञानता से ग्रस्त नर-नारियों को अमर पद दिलाने की ईश्वरीय सेवा करने के कारण भारत में शिव शक्तियों का गायन होता है। आज इसी बात को समझने और धारण करने की आवश्यकता है कि भौतिकज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान को भी उचित स्थान दिया जाए।

कार्यक्रम में बोलते हुए हषिकेश लाल, निदेशक युवा नाटय संगीत मंच ने कहा नैतिक मूल्यों की समाज में आवश्यकता के साथ-साथ मनोयोग व बुद्धियोग भी व्यक्तितगत जीवन में जरूरी है।
मनोयोग ईश्वर के साथ जोड़ने से ही मनुष्य में दिव्य गुर्णों का उत्कर्ष होगा। मन में विवेक उदय होकर आत्मा परमात्मा के सम्मुख होगी तथा श्रेष्্ कर्म होने लगेंगे।

कार्यक्रम में बनवारी खिरवाल, समाजसेवी ने कहा आज सभी जीवन में दुख व अ अशांति पैदा करने वाले काम क्रोध रूपी विकारों के विष पी रहे हैं। आत्म विस्मृति से पुनः आत्म स्मृति में
मानवो को लाना ही शिव द्वारा उद्घोषित आध्यात्मिक क्रांति का लक्ष्य है व इसमें ही मानव की सर्व समस्याओं का समाधान है।

इस अवसर पर डा० एम. महतो पूर्व संकाय अध्यक्ष बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने कहा आध्यात्म का लक्ष्य तो आत्मा का कल्याण ही है और कल्याण का वाचक तो "शिव" शब्द ही है।
संकटमोचन महाकालेश्वर शिव ने मानवता के कल्याण के लिए हलाहल पान किया था।

कार्यक्रम में उपस्थित अमरेन्द्र विष्णप्री, समाजसेवी ने कहा राजयोग से ही मानव मन की विकृतियों का शुद्धीकरण होता है।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा शिव का स्मृति चिहन शिवलिंग के रूप मेंसर्वत्र सर्व धर्मावलम्बियों द्वारा मान्य है। शिव योगेश्वर हैं - शंकर योगमूर्ति हँं। आज कलियुग की
महारात्रि चल रही है। इस समय आत्मा को ज्ञान द्वारा जाग्रत करना ही जागरण है। इस जागरण से ही सच्ची सामाजिक क्क्रांति आयेगी और कलियुगी विश्व व्यवस्था परिवर्तित होकर दैवी निर्विकारी
वास्तविक स्वराज्य की स्थापना होगी। आज सभी ओर से यह आवाज उठ रही है कि यह जगत.के उद्धारक के प्रकट होने का और सृष्टि तथा मानवता के सर्व कल्याण सम्पादित होने का समय
है। तमोगुणी जड़ता को भेदकर ज्ञान सूर्य शिव पिता परमात्मा के अवतरण का यही यथार्थ समय है। तमोगुणी दुःखी व अशांत सृष्टि के परिवर्तन की भूमिका अब तैयार हो गयी है। यह ऐसा समय है जब हम शिव पिता परमात्मा का संदेश संसार की मनुष्यात्याओं को सुचा सकेंगे। विश्व का परिवर्तन कई प्रकार के मानवी कुकृत्यों व दैवी आपदाओं का मिला -जुला फल होगा। जब सभी आत्माओं के वापिस जाने का समय आ जाता है तभी सुदुर देशवासी शिव युग चक्र को पलटाने के लिए सक्रिय हो उठते हैं। रूहों की करूण पुकार उन्हें आने के लिए बाध्य कर देती है। शिव को इस धरा पर ज्ञानगंगा बहाते हुए 88 वर्ष हो गये हैं व अनेकों के पाप मिटाते हुए एक अलौकिक शक्ति सेना उन्होंने तैयार कर दी है, जो आने वाले थोडे ही समय में सृष्टि का कायाकल्प कर देगी। अनेकानेक गणयमान्य नागरिकों ने मुक्त हस्त से शिव ध्वज से दिव्य वरदान प्राप्त किये एवं प्रतिज्ञाएं कीं ।

इनके अलावा कार्यक्रम में रेखा पाण्डेय, मुख्य प्रबंधक सी०सी०एलo, केनरा बैंक की मैनेजर शालिनी गुप्ता, रूबी रंजन, मैनेजर सी०सी०एल० आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।
शिवजन्मोत्सव के अवसर पर अतिथियों के द्वारा केक भी काटा गया। ब्रह्माकुमारी बहन के द्वारा
गाईडेड मेडिटेशन कराया गया। कलाकारों के द्वारा परमात्म अवरतण की थीम पर नाटक एवं
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
साथ ही सभी को प्रसाद दिया गया।

विधायक राजेश कच्छप द्वारा सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सवाल उठाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताया आभार

* पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए  पत्रकार संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान  

* पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : मधु सिन्हा


रांची। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (झारखंड प्रदेश) के एक प्रतिनिधिमंडल ने खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप के  एचईसी परिसर स्थित आवास पर  उनसे मुलाकात की। 
 प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पत्रकारों से जुड़े मामले को उठाने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
 गौरतलब है कि विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पत्रकार सुरक्षा कानून, प्रेस आयोग, पत्रकारों के लिए बीमा और प्रधानमंत्री आवास का प्रावधान करने की मांग उठाई।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकार आयोग समेत अन्य मांगों को सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस दिशा में सकारात्मक पहल की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा, ललन कुमार साहू, एवं सीमा कच्छप शामिल थे।


कुशवाहा समाज की राजनीतिक दलों से अपील, लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर दे अन्यथा समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2024 :: 
 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश का एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने झारखंड के राजनीतिक दलों से अपील की है कि कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों को लोकसभा के चुनाव में प्रत्याशी बनाकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर दे.
राजू महतो ने आगे कहा कि कुशवाहा समाज की आबादी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवास करते हैं। कई लोकसभा क्षेत्र में चार लाख से ऊपर है तो कई लोकसभा क्षेत्र में लाखों की संख्या में निवास करते हैं। श्री महतो ने आगे बतलाया कि भाजपा के जारी सूची में किसी कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों को उम्मीदवार नहीं बनाया जबकि भाजपा का देश भर में 1980 ई से पहले भाजपा से जीतने वाला प्रत्याशी स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा थे। जो कुशवाहा जाति से आते थे और भाजपा का राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने में स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। श्री महतो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मांग करते हैं कि कोडरमा लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में प्रणव वर्मा, स्व. रील लाल प्रसाद वर्मा के सुपुत्र को बनाया जाए। इस पर पुनर्विचार किया जाए। श्री महतो ने झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र से प्रभारी की घोषणा की है। जो संबंधित क्षेत्र में किस दल का या किस प्रत्याशी का समर्थन करें। 

1.  राजू महतो. रांची लोकसभा एव लोहरदगा लोकसभा 

2.  राजीव लोचन महतो. खूंटी लोकसभा एव चाईबासा लोकसभा 

3.  संतोष महतो. हजारीबाग लोकसभा एव चतरा लोकसभा 

4. देवेन्द्र वर्मा. राजेश महतो. कोडरमा लोकसभा एव गिरिडीह लोकसभा 

5. सुनील कुशवाहा, पलामू लोकसभा 

6. त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, गोड्डा लोकसभा एवं दुमका, समताड़ा लोकसभा, 

7.  ओम प्रकाश सिंह. पूर्वी सिंहभूम 

8. राजीव रंजन, धनबाद लोकसभा 

साहेबगंज लोकमा साह 

श्री महतो ने अंत में कुशवाहा समाज के प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि दलों के द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाने की स्थिति में चुनाव लड़े कुशवाहा समाज का वोट पार्टी हितों को छोड़कर जाती हित में निर्णय लिया जाएगा और कुशवाहा समाज की जनसंख्यात्मक भागीदारी के लिए कुशवाहा समाज सजग एवं तत्पर रहेगी संवाददाता सम्मेलन में महासचिव संतोष महतो, युवा अध्यक्ष राजीव रंजन, छात्र अध्यक्ष  अमनजीत कुशवाहा, सचिव राजेश वर्मा, गोपाल महतो, कमलनाथ वर्मा आदि शामिल थे।