Friday, 3 November 2023

लोहरदगा :: कार्तिक उराँव जिला फुटबॉल लीग का समापन

लोहरदगा ::  कार्तिक उराँव जिला फुटबॉल लीग का समापन

फीफा के नियमों क़ी जानकारी खिलाड़िओं के लिए होगी लाभकारी : डीसी

खेल से अनुशासन और अनुशासन से बढ़ता है आपसी सौहार्द : एसपी

 फीफा के नियम जानेंगे तभी खिलाडी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे : सुखदेव भगत


 फाइनल मैच में हिरही इलेवन ने प्रतिभा केंद्र को 5-1 से किया पराजित

 लोहरदगा :  जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित कार्तिक उराँव फुटबॉल लीग का समापन शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में हो गया। मौके पर उपस्थित अतिथि डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण और  एसपी हारिस बिन ज़मां का स्वागत जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष द्वारा किया गया।
वहीं अतिथियों द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर कर फाइनल मैच का शुभारम्भ किया गया। मैच से पूर्व फीफा झंडा के साथ खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मौके पर डीसी डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा क़ी फीफा के नियमों क़ी जानकारी के बाद ही जिले के फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। इससे खिलाड़िओं क़ी प्रतिभा में निखार आएगा और वे आगे प्रतियोगिता में अच्छा कर सकेंगे। एसपी हारिस बिन ज़मां ने कहा क़ी फुटबॉल खेल टीम भावना का खेल होता है जो टीम अनुशासित होंगी वही मैच जीतता है। अनुशासन से खिलाडियों में कौशल का विकास होता है और कौशल विकास से ही खिलाडियों को लाभ होगा।    खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से ही देश व समाज का विकास होता है। जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा क़ी शुरुवाती स्तर से ही बच्चों क़ी प्रतिभा को निखारने क़ी जरूरत है। फीफा के नियम के तहत खेल खेलने से ही खिलाडियों क़ी प्रतिभा विकसित होती है जो जिला फुटबॉल संघ प्रयास कर रही है। फाइनल मैच हिरही इलेवन तथा प्रतिभा केंद्र लोहरदगा के बीच खेला गया जिसमे हिरही ने प्रतिभा केंद्र लोहरदगा को 05-01 से पराजित कर खिताब पर अपनी दावेदारी पेश की। मौके पर जिला सचिव ज़ाहिद अहमद, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, साजिद अहमद, कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप गुप्ता, पूर्व  नगरपरिषद उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, शाहीद अहमद बेलु, मजीद अहमद, अलोक साहू, जगदीप भगत,मैच रेफरी के रूप में जसीम अंसारी, कृष्णा उराँव, अभिषेक साहू, अनिल उराँव उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो : हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके। 

रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए । इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो। इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए। विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है । ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो। ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में । इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में हो।इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक श्रीमती गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फिलिपींस में होने वाली 22वी एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए झारखंड से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का चयन


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 04, 2023 :: 

22वी एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 नवंबर से 12 नवंबर 2023  तक फिलिपींस में होने वाला है जिसमें झारखंड से भारतीय टीम में 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो 5 नवंबर 2023 को हावड़ा हटिया से कोलकाता के लिए रवाना होगी 
जिन खिलाडियो का चयन हुआ है उसका निम्नलिखित नाम 
लक्ष्मण राम, राजकुमार वाल्मीकि, संजय कुमार, अशोक कुमार महतो दशरथ महतो, त्रिलोचन तुमसे ललिता, प्रभा लाकड़ा  खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है 









वेदांत अनुसंधान केंद्र , रांची का 24वां वार्षिक अधिवेशन :: दूसरा दिन

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 03, 2023 ::

दिनांक 3 नवंबर 2023 को वेदांत अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 24 वें वार्षिक अधिवेशन आई. एम. ए. के परिसर में आयोजित किया गया । चार दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन जिसके अध्यक्ष डॉ. एचपी नारायण रहे । प्रोफेसर आर. सी. सिन्हा  द्वारा नव्य वेदांत की चर्चा करते हुए के. सी. भट्टाचार्य के दर्शन की व्याख्या की। उन्होंने कहा पूर्व और पश्चिम दर्शन का सामंजस्य के. सी. भट्टाचार्य के दर्शन में सुप्राप्य है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर आर. के. पांडे  के द्वारा मॉडर्न वर्ल्ड पर विचार प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने कहा हमारी भेद दृष्टि ही हमारे दुखों के कारण है।
सांची विश्वविद्यालय (म.प्र.) के पूर्व कुलपति डॉ. बी. एन. लाभ जी के द्वारा बौद्ध दर्शन पर विचार व्यक्त किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (रांची)  के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य जी ने मानव कल्याण हेतु आर्थिक एवं वेदांती परिप्रेक्ष्य में अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
संगठन के सदस्य एस. के. मुखर्जी जी द्वारा पूरे वर्ष की गतिविधियों की प्रस्तुति की गई।
डॉ. एच. पी. नारायण , प्रख्यात न्यूरोसर्जन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रह्म की व्याख्या की।
डॉ. राजकुमारी सिन्हा  ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. पूनम सिंह की अध्यक्षता में देश के अनेक प्रख्यात विद्वत जनों जैसे डॉ. गीता सिंह , डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव , डॉ. मीरा देवी वर्मा , डॉ. इंदिरा पाठक , डॉ. नेमाई बैनर्जी , डॉ. सीता कुमारी आदि ने अपने - अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रथम डॉ० मसीह प्रकाश एक्का मेमोरियल 40+ डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 04 एवं 05 नवम्बर 2023 को

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 03, 2023 :: 
डॉ० मसीह प्रकाश एक्का मेमोरियल 40+ डे नाइट प्रथम फुटबॉल टूर्नामेंट डब्ल्यू जॉन मल्टी परपस बोर्डिंग स्कूल के संस्थापक एवं खेल प्रेमी स्व० डॉ० मसीह प्रकाश एक्का की अमर स्मृति में 04 एवं 05 नवम्बर 2023 को आयोजित किया।
 इस टूर्नामेंट का आयोजन शहीद सुबेदार मेजर शान्ति तिकी स्पोर्टिग चलब एवं डब्ल्यू जॉन मल्टी परपस बोर्डिंग स्कूल के द्वारा किया जा रहा है।

यह आयोजन डब्ल्यू जॉन मल्टी परपस बोर्डिंग स्कूल नगड़ी मैदान में होगा जिसमे पुरुष वर्ग की 16 टीमें भाग लेंगी ।

उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन 04 नवम्बर 2023 दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे मुख्य अतिथि समाजसेवी भरत काशी प्रत्यासी हटिया विधान सभा रांची झारखण्ड एवं 05 नवम्बर 2023 दिन रविवार को शाम 6:00 बजे समापन के उपलक्ष में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय नाथ शाह देव महासचिव झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी होंगे।


Thursday, 2 November 2023

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत की लगातार पांचवीं जीत, नंबर-1 पर रहकर किया लीग स्टेज का समापन


रांची, 02 नवंबर: भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में गुरुवार को कोरिया को 5-0 से हरा दिया और अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली।   

मेजबान भारत के लिए सलीमा टेटे ने छठे और 36वें मिनट में जबकि नवनीत कौर ने भी 36वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में टीम का चौथा गोल किया। वहीं, नेहा ने 60वें मिनट में पांचवां गोल दागा। 

भारत ने पांच मैचों में लगातार पांच जीत के साथ 15 अंक लेकर अंकतालिका में नंबर वन पर रहकर ग्रुप चरण में अपने अभियान को समाप्त किया। 

भारत के अलावा चीन, जापान और कोरिया की टीमें भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना कोरिया से जबकि जापान के सामने चीन की चुनौती होगी। 

इससे पहले दिन के पहले मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हरा दिया। मलेशिया के लिए नूर मोहम्मद ने 25वें और नूर यूसैनी ने 52वें मिनट में गोल दागे। 

वहीं, दूसरे मैच में चीन ने जापान को 1-0 से मात दे दी। चीन के लिए एकमात्र गोल बिंगफेंग जियू के स्टिक के आठवें मिनट में आया। चीन ने पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ नौ अंक लेकर लीग चरण का समापन किया। थाईलैंड को पांच मैचों में एक में भी जीत नसीब नहीं हुई और पांचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 

मलेशिया पांच मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के साथ चार अंक लेकर पांचवें नंबर के साथ लीग चरण का समापन किया। मलेशिया और थाईलैंड सेमीफाइनल में जगह नहीं पाई और बाहर हो गई।  

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

रांची जिला सब जुनियर बालक - बालिका खो-खो टीम का चयन 5 नवम्बर को

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 02, 2023 :: 

रांची जिला खो-खो एसोसिएशन  के तत्वाधान में स्थानीय लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में दिनांक 5 नवम्बर (रविवार) को प्रातः छः बजे से प्रातः नौ बजे तक रांची जिला सबजुनियर खो-खो बालक -बालिका टीम का चयन किया जाएगा। 
इस खुली चयन प्रतियोगिता में रांची जिला के कोई भी विधालय/क्लब/ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड लेकर सीधे सीधे भाग ले सकते हैं।
 खिलाड़ियों का उम्र 17 दिसंबर 2023 को 14 वर्ष से कम होना चाहिए। 
खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 15 से 17 नवम्बर तक बोकारो में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सबजुनियर बालक -बालिका खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेगा। 
इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन 4 नवम्बर के शाम 6 बजे तक रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं सौम्या सेजल वर्मा के पास रिपोर्ट करेंगे।
यह जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।