Wednesday, 27 September 2023

विजेता के लिए दुर्गा किंकर भट्टाचार्य स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा उप विजेता के लिए रोमा भट्टाचार्य स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिनांक 01 एवं 02 अक्टूबर को

राची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 27, 2023 :: 
रांची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें विजेता हेतु दुर्गा किंकर भट्टाचार्य स्मृति ट्राफी तथा उप विजेता के लिए रोमा भट्टाचार्य स्मृति ट्राफी के लिये दिनांक 01 एवं 02 अक्टूबर 2023 को आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।                                                    इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
रांची जिला की सभी वॉलीबॉल टीमें भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता में सभी क्लब तथा शैक्षणिक संस्थानों की टीमें भाग ले सकती है।                 =======================
सभी टीमों से अनुरोध है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु  संजय कुमार, कार्यकारी सचिव, रांची जिला वॉलीबॉल संघ, से 7903509352 पर एवं
 राम सुधीर झा से 94313 91768 तथा 
अंकित तिग्गा से संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आलाकमान के निर्देश पर अनुसूचित जनजातीय और अनुसूचित जाति के आरक्षित विधान सभा क्षेत्रों मे को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति




रांची:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यसमिति के सदस्य सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया। 
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इस मिशन के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय से नवयुवाओं को पार्टी संगठन जोड़ने का कार्य करना है। साथ ही उपरोक्त सभी समुदायों से पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक क्रियाशील बनाना है। पूर्व में खंूटी एवं लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंर्तगत के सभी एस.टी विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा के अलावे प्रदेश के शेष सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया गया जो इस प्रकार से हैरू-लातेहार निरंजन पासवान, मनिका ओम प्रकाश अमन, छतरपुर रामवृक्ष यादव, सिमरिया रज़ी अहमद, चतरा .जगदीश साहू, जमुआ शंकर प्रजापति, चंदनक्यार अशोक मालाकार, जुगसलाई मदन कुमार महतो , खिजरी आलोक साहू, चाईबासा सुरेन राम,  मनोहरपुर संजय घोष, चक्रधरपुर अशोक कुमार सिंह, मझगांव मोहम्मद मोहसिन, जग्रनाथपुर मनोज सिंह, 
 सरायकेला राजन सिंह राजा, घाटशिला हरेंद्र प्रताप राणा, पोटका अरुण कुमार महतो, देवघर सुधांशु शेखर झा, दुुमका मोजिबुल्लाह, जामा ताजमूल अंसारी, शिकारीपाड़ा अशोक वर्मा, बरहेटके एन झा, लिट्टीपाड़ा अशोक पासवान, महेशपुर दिलीप गुप्ता, बोरियो बाबू पॉल, कांके राजकुमार यादव शामिल हैं।

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 27, 2023 ::

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति का आज बुधवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है ।
इसी दिन कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का आगाज हो जाएगा।
पूजा समिति के सदस्य अभी से ही पूजा की तैयारी में जुट गए हैं।
मूर्ति व पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है। हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति में पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
पुरोहित उमाशंकर भट्टाचार्य ने पूजा कराई।
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नंदन यादव, रांची महानगर जगन्नाथनगरीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्ण मोहन सिंह, हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सचिव इंद्रजीत सिंह, रेलवे आर.पी.फ़ के ओ.सी वर्धन जी, विजय बहादुर सिंह, सुशील बाजपेई, प्रकाश कुमार, गोपाल उपाध्याय,मोनाल श्रीवास्तव, विनय सिंह, महानगर दुर्गा पूजा समिति से पूनम शर्मा ,डॉ रजनी शर्मा, हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के संयोजक चंचल सिंह, संरक्षक संजय चौबे,मनोज राय, कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश सिंह,चंदन यादव, संतोष यादव, सौरभ पांडे, पुरषोत्तम राठौर, सोमनाथ बाउरी, चंदन कुमार, राजू ठाकुर, भोला यादव, गौतम बाउरी, रितेश, बंटू सिंह, अमित पांडेय,बिट्टू यादव, अभिषेक सिंह,नवदीप, अभिषेक चत्तराज,रोहित, पवन, नवीन,अमन, राहुल यादव, शामिल हुए। समिति के सह सचिव सौरव पांडेय ने बताया कि इस वर्ष समिति का 59 वा वर्ष है भव्य पहाड़ में काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है।

Saturday, 23 September 2023

कोई भूखा न सोए अभियान के तहत ग्लोबस एडूकेशन फाऊंडेशन ने "रोटी बैंक" के माध्यम से 300 जरूरतमंदो को कराया भोजन।

राची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 23, 2023 :: 

आज दिनांक 23 सितंबर 2023 दिन शनिवार को "ग्लोबस एडू केशन फाऊंडेशन"कि ओर से 
भारी बारिश में भी रिम्स हॉस्पिटल रांची में विजय पाठक  के द्वारा संचालित "रोटी बैंक रांची" में आज 300 जरूरतमंदो के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में "ग्लोबस एडूकेशन फाऊंडेशन" के निदेशक गौरव राजपूत एवं आरती रानी जी उपस्थित थे।
वहीं विशिष्ठ अथिति के रूप में भारतीय जनता आशुतोष द्विवेदी, साई कृपा के गोपाल सिंह , एस एस सिंह आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी लोगों ने कहा कि जरूरत मं दो कि सेवा ही असली सेवा है। हमें हमेशा मानव सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है।

इस अवसर पर रोटी बैंक के आयुश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Thursday, 21 September 2023

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर विशेष :: गुड़िया झा


अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर विशेष :: गुड़िया झा

दुनिया के सभी देशों और उनके नागरिकों के बीच शांति एवं सद्भाव कायम रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 सितंबर के दिन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
अहिंसा और संघर्ष विराम के माध्यम से विश्व में शांति कायम रखना ही इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। 
सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है। अतः दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए विश्व शांति दिवस पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का पैगाम दिया जाता है। 
इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र से लेकर अलग-अलग संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों में शांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
जीवन का प्रमुख लक्ष्य शांति और खुशी प्राप्त करना है जिसके लिए मनुष्य निरंतर कर्मशील रहता तो है, लेकिन शांति के लिए प्रयासरत नहीं। 
पूरा विश्व समस्त देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।
इसके लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा कला, साहित्य, सिनेमा तथा अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को शांति दूत के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
पंडित नेहरू द्वारा विश्व शांति का संदेश देने के लिए 5 मूल सिद्धांत दिए गए थे, जिन्हें पंचशील सिद्धान्त कहा गया है।
इसके अलावा कुछ छोटी और महत्वपूर्ण बातें भी हैं जिसका अपने दैनिक जीवन में अमल कर भी हम शांति कायम रख सकते हैं।

1. सामाजिक बनने की कला।
शांति को बढावा देने में सामाजिकता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अकेला व्यक्ति कुछ  नहीं कर सकता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज के बिना इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अपने आसपास लोगों के सुख-दुख में शामिल होना, जरूरत पड़ने पर उनके काम आना और उनसे सलाह मशवरा लेना भी एक- दूसरे को जोड़ने और शांति स्थापित करने का कार्य करता है।  तो जाहिर सी बात है कि जहां हम अपनी ओर से योगदान देंगे, वहां पर शांति की शुरूआत अवश्य होगी।
कई बार हम इसलिए भी पिछड़ जाते हैं कि हम पहल नहीं करना चाहते हैं। पहल करने के आगे हमारा ईगो आकर खड़ा हो जाता है जो कि शांति कायम रखने में एक बहुत बड़ी बाधा का काम करता है।

2. अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें।
कई बार अशांति का माहौल तब बनता है जब छोटी-छोटी बातों में हम अनावश्यक प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं और आवेश में आकर कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि सामने वाले के मन में एक गांठ बन जाती है जो आपस में दूरी बढाने का काम करती है। बस, यहीं से शुरू हो जाती है अशांति की प्रतिक्रिया।
थोड़ा सा धैर्य और मौन के बल पर कहीं भी शांति कायम रखी जा सकती है। ऐसा नहीं है कि जरूरत पड़ने पर बोला न जाये लेकिन शब्दों की मर्यादा का भी ध्यान रखा जाये तो बात बिगड़ने से रोकी जा सकती है।

Wednesday, 20 September 2023

रांची जिला वालीबाल संघ का ए.जी.एम. संपन्न : शेखर बोस अध्यक्ष एवम् संजय कुमार ठाकुर सचिव

राची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 20, 2023 :: 
  आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे रांची विश्वविद्यालय कैंपस,आरके आनंद मीडिया गैलरी  में रांची जिला वालीबाल संघ की आम वार्षिक बैठक आयोजित की गई।    
 इस बैठक में वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए एक नई कार्यकारिणी  समिति का गठन किया गया।            
इस समिति में  प्रमोद कुमार सिंह को चेयरमैन के पद पर तथा  सह चेयरमैन के पद पर  भोला प्रताप सिंह एवं डॉ राजेश गुप्ता, छोटू को मनोनीत किया गया।                                                   बैठक में सर्वसम्मति से  शेखर बोस रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष के पद पर,  विकास वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर,  संजय कुमार ठाकुर,सचिव के पद पर,  संजय कुमार, कार्यकारी सचिव के पद पर तथा  राम सुधीर झा, कोषाध्यक्ष के पद पर पर कार्य करने हेतु चुने गये।    
                इसके अतिरिक्त वरीय उपाध्यक्ष के पद पर  अजय झा, उपाध्यक्ष के पद पर  उपेंद्र कुमार सिंह,  विश्वजीत नंदी, अनन्त कुमार चौधरी, विजय वर्मा, और लवानंद सर्वसम्मति से चुने गये। 
हाउस के द्वारा सर्वसम्मति से  शेखर बोस, अध्यक्ष एवं श्री संजय कुमार ठाकुर नवनिर्वाचित सचिव, को पूरी कार्य समिति के गठन  हेतु अधिकृत किया।




 

Tuesday, 19 September 2023

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा फ्री आई चेकअप

राची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 19, 2023 :: 

मारवाड़ी युआ मंच राँची समर्पण शाखा ने फ्री आई चेक अप करवाया ।  दिनांक 18 सितंबर को आई चेकप कैंप का दूसरा चरण संपन हुआ l 
यह कैंप टीपू दाना के आगे  गरसुल डुम्बरटोली गांव में करवाया l शाखा अध्यक्ष स्वेता भाला ने कहा , शाखा को खबर मिली थी इस गांव में बहुत बड़े -बुजुर्ग है जिनकी आंखों की स्थिति बहुत ही नाजुक और उनको इलाज की बहुत ज्यादा जरूरत है l 
वहां जाकर समर्पण शाखा ने  उनकी आंखों का चेकअप कराया l  
47 बुजुर्गों की आंखों का चेकअप कराया गया जिसमें 29 लोग मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रहे थे l
 कल से शार्प आई हॉस्पिटल में 10 - 10 के क्रम में इनका ऑपरेशन किया जाएगा l 
Faco Technology के द्वारा इनका ऑपरेशन किया जाएगा इसमें ना कोई इंजेक्शन लगेगा ना ही चीर लगेगा l
 ऑपरेशन के पश्चात 4 -5 घंटा में पेशेंट अपने घर जा सकते हैं l  
सारे पेशेंट को उनके गांव से लाकर  ऑपरेशन करवाने और वापस इनको इनके घर पहुंचने  की सारी व्यवस्था समर्पण शाखा की ओर से की जाएगी l

         इसके अलावा शाखा ने मच्छरदानी का वितरण भी किया , डेंगू महामारी का प्रकोप चारों तरफ फैला हुआ है l 
गरसूला डंबरटोली गांव में बड़े बुजुर्गों के बीच 150 मच्छरदानी  का वितरण किया ,ताकि डेंगू जैसी खतरनाक महामारी के प्रकोप से सुरक्षित रहे l
 उन्होंने कहा हमें मच्छरदानी की बहुत आवश्यकता थी हम  नियमित रूप से  रोज मच्छरदानी लगाकर ही सोएंगे l 
                      
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने जानकारी दी , विशेष रूप से इस कार्यक्रम  में कविता सोमानी, सुभा अग्रवाल ,कोमल पोद्दार, और रक्तदान प्रभारी रोजी खंडेलवाल का  काफ़ी सहयोग रहा ।