Tuesday, 9 May 2023

लोहरदगा :: सात दिवसीय आर्य वीर दल झारखंड प्रांत का आदर्श युवा चरित्र निर्माण शिविर शुरू


लोहरदगा, झारखण्ड  | मई | 09, 2023 ::  गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय आर्य वीर दल झारखंड प्रांत का आदर्श युवा चरित्र निर्माण शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ गुरुकुल के आचार्य और ब्रह्मचारियों की मौजूदगी में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज सीएसआर लोहरदगा मुख्यालय के हेड नीरज कुमार ने आर्यवीर दल का  ध्वजारोहण कर किया।
       इस शिविर में देवघर, रांची, गुमला, सिमडेगा,चतरा, लातेहार और मेजबान लोहरदगा के 150 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षक विशेष रूप से भाग ले रहे।
            मुख्य अतिथि नीरज कुमार ने इस मौके पर शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की वैदिक धर्म दुनिया का श्रेष्ठ धर्म है। शिविर में बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विधाओं के बारे में बताया जाएगा। यज्ञ अनुष्ठान, योग, प्रणायाम, संस्कृति की रक्षा, पीड़ित जनों की सुरक्षा और शारीरिक रूप से सशक्त होने की विधि बताई जाएगी।
       मुख्य अतिथि हिंडालको के सीएसआर प्रमुख ने कहा आर्यवीर दल का प्रशिक्षण से आप सभी शिविरार्थी चरित्रवान और संस्कारवान बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। यह प्रशिक्षण मौजूदा समय में समाज के लिए बेहद कारगर और प्रभावी कार्यक्रम है। 
                कार्यक्रम में परिचय उद्बोधन झारखंड प्रांत आर्यवीर दल के प्रमुख आचार्य शरचचंद्र आर्य ने किया। कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्कृति की रक्षा, सेवा और युवा शक्ति का संचय करना है। कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता है, तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती। शक्ति संचय का उद्देश समाज के पीड़ित उपेक्षित लोगों की सुरक्षा करना है। संस्कृति की रक्षा तब हो सकती है, जब हम परिस्थिति में भी कठिन परिश्रम से काम को आरंभ करें।उसे सफलतापूर्वक मंजिल तक पहुंचा कर उसे सफल बनाएं। तभी आप उत्तम पुरुष बन सकते हैं।अभी मध्यम है। शिविर के बाद आप सभी श्रेष्ठ नागरिक के रूप में अपने को पाएंगे। संस्कृति की रक्षा और सेवा करने पर आत्मविश्वास प्रबल होगा। जरूरत शिविर के सभी नियमों और गतिविधियों में सहभागितापूर्ण अनुशासन पूर्वक करना है। यही जीवन को श्रेष्ठ और अलग बनाएगा।
         उद्घाटन सत्र कासंचालन गणेश शास्त्री व धन्यवाद ज्ञापन पहलवान महादेव आर्य ने की।
 गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में सात दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर में  विद्यार्थियों को चरित्रवान, बलवान और संस्कारवान बनाने के पवित्र उद्देश्य को लेकर झारखंड और समीप के सुयोग्य शिक्षकों की देखरेख में सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ।यह 15 मई तक चलेगा। 
     गुरुकुल के आचार्य शरचचंद्र आर्य ने बताया कि शिविर में 15 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले रहे हैं।  शिविर में शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक विकास हेतु योगासन, प्राणायाम, दंड बैठक, लाठी, तलवार चलाना, जूडो कराटे तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न विषयों में पारंगत विद्वानों के द्वारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय, सामाजिक तथा समसामयिक विषयों पर उद्बोधन भी होगा।

शिविर के आयोजन में इनकी है महती भूमिका-

 शिविर के आयोजन के लिए आचार्य शरचचंद्र आर्य के अलावे महामंत्री गणेश कुमार शास्त्री, बौद्धिक अध्यक्ष सोमनाथ शास्त्री, प्रधान व्यायाम शिक्षक आशीष कुमार आर्य, सह बौद्धिक अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कुमार मेहेर, संगठन मंत्री भूषण प्रसाद, शिविर प्रबंधक महादेव आर्य, व्यायाम शिक्षक अर्जुन देव आर्य, कोषाध्यक्ष संजय चंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अभय भारती, उपसंचालक परमेश्वर शास्त्री, व्यायाम शिक्षक किशन कुमार शास्त्री समेत मनीष शास्त्री, अविनाश चंद्र शास्त्री, वेद प्रकाश शास्त्री, कपिल देव पंडित, राजवीर चौधरी, विजय आर्य, पंकज यादव, दीपक शास्त्री, शिवराज विजय, मनोज शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सुरेश शास्त्री, बिंदेश्वर शास्त्री, महेश आर्य, खुशी भारती, रिंकू कुजूर, रीना कुमारी समेत आसपास के सामाजिक व्यक्तित्व सहयोग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में शहर के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे इनमें विजय जायसवाल गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता गुड्डू प्रसाद चमर राम प्रजापति धनंजय अग्रवाल दीपक कर्मकार शीतल कर्मकार आदि विशेष रूप से मौजूद थे।


हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान चौथा दिन : कीर्तन और भजन में उमड़ी हनुमान भक्तों की भीड़

लोहरदगा, झारखण्ड  | मई | 09, 2023 :: 
लोहरदगा प्रखंडातर्गत हेन्दलासो ऊपर टोली नवनिर्मित श्रीराम भक्त श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर
'हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा
 और यज्ञ अनुष्ठान मंगलवार को चौथे दिन आचार्य रमेश देव पौराणिक के आचार्यत्व में आवाहित मंडप देवी-देताओं का विधिवत पूजन, अग्नि स्थापन, मूर्ति में महास्नान, नगर भ्रमण, रात्रि में महान्यास, सरयाधिवास, महाआरती, पुष्पाजंलि के अनुष्ठान हुए शाम को लोहरदगा और आसपास के कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर शहर और आसपास के हनुमान भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बुधवार को यज्ञ मंडप में आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, मूर्ति में स्नान पूर्वक शुभ पुष्पाधिवास, हवन, गोकूली वेला में प्राण-प्रतिष्ठा, श्रृंगार आरती, पुष्पाजलि, पूर्णाहूति, क्षमा प्रार्थना, यज्ञ विर्सजन एवं अखण्ड हरि-कीर्तन और दोपहर में महा भण्डारा का आयोजन किया गया है।

रवींद्र जयंती के शुभ अवसर पर नृत्य नाट्य का आयोजन

राची, झारखण्ड  | मई | 09, 2023 :: 
युनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के तत्वधान में प्लाजा हॉल के पीछे प्रांगण में आज दिनांक 9. 5 .2023 संध्या 7:00 बजे रवींद्र जयंती के शुभ अवसर पर नृत्य नाट्य का आयोजन किया गया । गुरुदेव श्री रविंद्र नाथ के चित्रपट पर माल्यार्पण और पुष्पार्घ से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। माल्यार्पण और पुष्पार्घ में सह सभापतिद्वय श्री गौतम भट्टाचार्य एवं डॉ स्वराट चौधरी , सचिव सेतांक सेन, प्रवीर लाहिड़ी एवं अन्य उपस्थित रहे। स्वागत भाषण सचिव सेतांक सेन ने किया। विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रही डॉ महुआ माझी।
    इसके पश्चात  रवींद्र नाथ द्वारा रचित नृत्य नाटिका *श्यामा* का सफल मंचन किया गया। इस नृत्य नाटिका श्यामा में संगीत निर्देशन   प्रणती लाहिड़ी और पारोमिता चौधरी द्वारा किया गया।नृत्य निदेशन श्री विपुल नायक ने किया।संपूर्ण नृत्य नाटिका का निर्देशन श्री प्रवीर  लाहिड़ी ने किया।
संगीत में  पारोमिता चौधरी, डॉ उज्जवल राय , सुवीर लाहिड़ी, सुभदीप सरकार कृष्ट पाल, चैताली सरकार , पारोमिता भट्टाचार्य ,रूमा चटर्जी, मौसमी भट्टाचार्य, प्रभा दे, सायनी बोस का योगदान उल्लेखनीय रहा ।
नृत्य में तृषा तानिया, सूरजीत जोश, मोहन सहित संगीता वर्मा तोन्नी, आयुषी सलोनी, सुष्मिता, सिलविया ने दर्शकों का मनोरंजन किया ।
सिंथेसाइजर पर सौरभ देव, तबला उत्तम घोष,गिटार शांतनु मजूमदार एवं
 ऑक्टोपैड पर तोपू दास ने शाम को संगीतमय बनाए रखा ।
  इस नृत्य नाटिका में प्रस्तुत कुछ संगीत इस प्रकार रहे ।
1- फिरे जाओ फिरे फिरे जाओ 
2-हृदय वसंत वोने 
3- धरा सेजे  देय नाइ
4- पूरी होते पालियेछे
5- माया वोनो बिहारिनी
धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री राम प्रसाद चटर्जी ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का योगदान रहा ।

आशा देवी मेमोरियल रांची जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 12 से रांची में : प्रविष्टि की अंतिम तिथि 11 मई

रांची, झारखण्ड | मई | 09, 2023 ::  आशा देवी मेमोरियल दो दिवसीय  रांची जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप आगामी 12 से वाईएमसीए वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर कांटा टोली रांची में आयोजित की जाएगी 
यह जानकारी रांची जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सरदार समरजीत सिंह ने दी उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 11 मई  शाम 4:00 बजे तक में रखी गई है

 इसमें बालक बालिका अंडर 13 अंडर 15 अंडर 17 पुरुष और महिला सिंगल के अलावा 40 प्लस पुरुषों के लिए  प्रतियोगिता होगी इच्छुक खिलाड़ी 
सुदीप्तो मुखर्जी 9431584 636 
 देवेश कुमार और 
जोनास  कुजूर वाईएमसीए के सचिव  सेक्रेटरी से संपर्क कर सकते हैं

डी ए वी गांधीनगर के बच्चों ने देखी ऑस्कर विजेता फिल्म "The Elephant Whisperers"


राची, झारखण्ड  | मई  | 09, 2023 :: 
आज दिनाँक 09 मई 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जानता युवा मोर्चा काला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर,रांची होम थिएटर एंड म्यूजिकल और म्यूजिक वीले के संयुक्त तत्ववधान में कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में ऑस्कर विजेता फिल्म "the elephant whisperers" फिल्म दिखाया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को यह शिक्षा दी गई कि हाथी सहित अन्य जीवों के प्रति प्रेम और सेवा का भाव किस तरह विकसित करना चाहिए।
 झारखंड में जीव और प्रकृति दोनों का बहुत गहरा संबंध है।हम सभी को इन दोनों में समर्पित होने की भावना रखनी चाहिए।
 जिससे इनका उचित संग्रक्षण हो पाए, जीवो को किसी रुप से दुःख या चोट नहीं पहुंचाना चाहिए,साथ ही उनकी देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि यही सच्ची मानवता है।
इस अवसर पर बच्चों ने इस मूवी को देखकर काफी इंजॉय किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा, भारतीय जानता युवा मोर्चा काला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगार के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, नीरज मिश्रा, संजीव कुमार, संजय साहू,संतोष साहू, निराकार आचार्य, ब्रजेश सिन्हा, नलिनी, के के प्रशाद, मेघा, आनंद, जया ठाकुर, पी के सहाय, कोशल आदि जय शिक्षक शिक्षिकाए एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।


Monday, 8 May 2023

निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर 28 मई 2023 को रांची में : रजिस्ट्रेशन शुरू

राची, झारखण्ड  | मई  | 08, 2023 ::  भगवान महावीर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, राँची एवं रोटरी क्लब जयपुर मेजेस्टी के द्वारा  निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया है l 
यह शिविर दिनांक: 28 मई,2023 दिन (रविवार) समय: प्रातः 9: 30 बजे से महावीर भवन, पीएचडी कालोनी के सामने भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल के निकट, बरियातु रोड रांची में होगा। 
इसमें कोहनी से नीचे कटे हाथ (कम से कम 4 इंच का हिस्सा लगा हो) वाले महिलाओं – पुरुषों एवं बच्चों को एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हेंड्स फाउडेशन, अमेरिका द्वारा निर्मित हाथ लगाए जाएँगे l  

इसके लिए 
 8235491008, 
9110141366, 
9771473820 
नंबर पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है l

मां से बड़ा दुनिया में कोई नहीं :: बी के राजमती


राची, झारखण्ड  | मई  | 08,2023 :: 
आज दिनाँक 08 मई 2023 दिन सोमवार को प्रजापीता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय ब।डू आश्रम में " मदर्स डे" के शुभ अवसर पर मातृ दिवस धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने अपनी माताओ के पैर धोकर व उपहार भेंट कर मातृ दिवस मनाया।
इस अवसर पर संस्था कि निदेशिका बी के राजमती ने कहा कि माता पिता की सेवा व सम्म।न करने के बारे में बताया।
मौके पर सभी माताओं का सम्म।न भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से अशुतोष द्विवेदी, संपति देवी, लीला देवी, रेखा वर्मा, देवांति, अनिता देवी, गीता देवी, कविता देवी, आदि कई लोग उपस्थित थे।