Monday, 8 May 2023

सोनेट क्रिकेट क्लब के स्टार रणजी खिलाड़ी नाजिम सिद्दीकी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे

रांची, झारखण्ड  | मई | 08,2023 :: 
सोनेट क्रिकेट क्लब के स्टार रणजी खिलाड़ी नाजिम सिद्दीकी इस वर्ष इंग्लैंड में काउंटी  क्रिकेट में भाग लेंगे  नाजिम सिद्दीकी प्ले माउथ काउंटी  क्रिकेट क्लब के लिए खेलेंगे नाजिम इंग्लैंड में पहुंच गया है और आगामी 4 सितंबर तक विभिन्न मैच खेल के बाद रांची लौटेंगे नाजिम सिद्दीकी की  इस  उपलब्धि पर क्लब के  मुख्य कोच  एसपी गौतम आसिफ सहित सभी खिलाड़ियों ने उनको शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

Sunday, 7 May 2023

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने ट्रैफ़िक पुलिस को बाँटा ग्लूकोस

राची, झारखण्ड  | मई  | 07, 2023 :: 
मज़दूर दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युआ मंच समर्पण शाखा के सात दिवसीय कार्यक्रम  का आज  पाँचवा चरण  था , इस कार्यक्रम के अंतर्गत  शाखा  ने किशोर गंज में ट्रैफ़िक पुलिस के बीच ग्लूकोस पैकेट का वितरण किया 
अध्यक्ष स्वेता भाला ने कहा   गर्मी बहुत तेज हो गई , एसी  भारी गर्मी में  ट्रैफ़िक पुलिस पूरा दिन मेहनत करते है 
 इसलिए उनको थोड़ी ठंडक देने  के लिए ग्लूकोस पैकेट दिया गया ।
 ताकि  उन्हें थोड़ी एनर्जी मिल सके । 
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने कहा ट्रैफ़िक पुलिस कड़ी धूप में जनता के लिए  इतनी मेहनत करते है  ,  एसे महान लोगो को समर्पण शाखा  द्वारा सम्मानित करने की कोशिश  रहती है । 
कार्यक्रम में  अध्यक्ष स्वेता भाला   सचिव अनीता सोमानी कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल सपना सिंघानिया जन सेवा प्रभारी शुभा अग्रवाल संयोजिका कविता सोमानी  की  उपस्थिति रही ।  
                   
             
                    

एक दिवसीय शहीद पांडेय गणपत राय मेमोरियल बैंडमीनटन टूर्नामेंट का आयोजन..


राची, झारखण्ड  | मई | 07, 2023 :: 
आज दिनाँक 07 मई 2023 दिन रविवार को पटेल पार्क हरमू में झारखंड के वीर स्वंत्रता सैनानी शहीद पांडेय गणपंत राय मेमोरियल बैंडमिन टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गाया।
इस प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एस एस मेमोरियल कॉलेज कि प्राचार्य डॉ वंदना राय उपस्थित थीं।
 वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, प्रधानमन्त्री जनकल्याणकारी जागरूकता आभियान के प्रदेश अध्यक्ष  राहुल कुमार दुबे,डोरंडा कॉलेज के शिक्षक अवधेश ठाकुर, न्यूज़ रांची के प्रमुख राहुल व्यास एव डी ए वी गांधीनगर स्कूल के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ने संयुक्त रुप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है..
सीनियर वर्ग में ...
प्रथम पुरस्कार  शानवी सिंह 
द्वितीय पुरस्कार भवया सिंह
तृतीय पुरस्कार शिवांस सिंह

संतावाना पुरस्कार आदिति कोशल
जूनियर वर्ग में...
प्रथम पुरस्कार  पूर्वासं जालान
द्वितीय पुरस्कार यशश्वी कुमार
तृतीय पुरस्कार श्लोका उरांव

संतावाना पुरस्कार रिमांस एव संस्कृति रहे।

Amity University Jharkhand celebrated the ‘Day of Belongingness’

Ranchi,Jharkhand  | May | 07, 2023 :: 
: ‘Day of Belongingness’, the birthday of Amity University Jharkhand’s  Chancellor Dr. Atul Chauhan was celebrated with enthusiasm by the Staff Affairs Committee along with Student Welfare Department of Amity University Jharkhand on 7th May 2023 with the blessings of Amity University Jharkhand’s Revered Founder-President, Dr. Ashok K. Chauhan. 
Sr. Vice President of Amity Education Group, Mr. U. Ramachandran, conveyed his best wishes.
Mr. Gauravh Gupta, Vice President, Amity Education Group highlighted the relevance of the ‘Day of Belongingness’. 
Dr. Ashok K. Srivastava, Pro Vice Chancellor, Amity University Jharkhand expressed his good wishes.
The celebration included birthday songs sung by a group of students here wherein the entire Amity University Jharkhand fraternity prayed for the good health of the Honorable Chancellor. 








Friday, 5 May 2023

दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य स्तरीय आत्या - पात्या कोच एंड रेफरी/ऑफिशियल सेमिनार 13 एवं 14 मई 2023 को रांची में

रांची, झारखण्ड  | मई  | 05, 2023 :: 
झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य- स्तरीय कोच एंड रेफरी /ऑफिशियल सेमिनार का आयोजन 13 एवं 14 मई 2023 को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय ,सेक्टर - 2, धुर्वा, रांची में आयोजित की गई है । इस सेमिनार में झारखंड राज्य के सभी पंजीकृत इकाई के सदस्य/संबंधित प्रशिक्षक ,सभी जिला के इच्छुक शारीरिक शिक्षा शिक्षक /विषय शिक्षक /खेल प्रेमी भाग ले सकते हैं । इस दो दिवसीय सेमिनार के अन्तर्गत आत्या-पात्या सब जूनियर/ जूनियर/सीनियर खेल कोर्ट , सभी प्रकार के आधुनिक कौशल , खेल के नियम, लिखित  एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कोच एंड रेफरी/ऑफिशियल सेमिनार में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड की छाया प्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं पंजीयन प्रपत्र 10 मई तक रांची जिला आत्या-पात्या संघ के महासचिव एम.मोदस्सर( 7631190616), जामताड़ा जिला आत्या-पात्या संघ के महासचिव सूरज कुमार पासवान (7004065325) एवं राज्य संघ के महासचिव अजय झा(7004780580) के पास अनिवार्य रूप से जमा कर देंगे।
सेमिनार में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को आई कार्ड,टी शर्ट, अल्पाहार एवं प्रमाण-पत्र की व्यवस्था की जाएगी।
यह जानकारी झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव अजय झा ने दी।

Thursday, 4 May 2023

एक महीने एक अंदर शुरू होगा हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन

रांची, झारखण्ड  | मई | 04, 2023 :: 
एक महीने के अंदर रांची -  हटिया से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। 
यहां के यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस का आनंद ले सकेंगे।
 इसके साथ ही 4 महीने के अंदर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से ही आरंभ होगा। 
इस बाबत आज नई दिल्ली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सांसद श्री संजय सेठ की मुलाकात हुई। 
सांसद ने अधिकारियों को यह प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए। 
सांसद ने प्रस्ताव दिया कि उक्त ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाए। 
पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान (वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा) का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव दिया है। 
इस मुलाकात के बाद सांसद श्री संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से हो, इस दिशा में उनका प्रयास हमेशा से जारी था। 
2021 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से पटना और रांची से कोलकाता करने का आग्रह किया था। 
इसका सुखद परिणाम सामने आया है। 
सांसद ने बताया कि एक महीने के अंदर हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ हो जाएगा। 
रांची से कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस 3 से 4 महीने के अंदर आरंभ होगा। 
सांसद ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों होगा।
 इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
 प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सब के लिए गौरव की बात होगी। 
वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

एक दिवसीय चमेली देवी मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता संपन्न


राची, झारखण्ड  | मई | 04, 2023 :: 
आज दिनांक 04 मई 2023 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में एकदिवसीय स्व चमेली देवी मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस टूर्नामेंट में कक्षा 09 और 10 के कैरम खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस एक दिवसीय कैरम प्रतियोगिता के समापन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डी ए वी गांधीनगर के प्राचार्य डॉ एस के सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डोरंडा कॉलेज के शिक्षक अवधेश ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी , निराकार आचार्य आदि कई विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के खेल शिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति कुमारी समेत कई  शिक्षक शिक्षिकाए एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है
बालक वर्ग में  
प्रथम पुरस्कार आदर्श कुमार, द्वितीय पुरस्कार नलिन कुमार , तृतीय पुरस्कार  अभिषेक कुमार रहें। 
संतावाना पुरस्कार प्यूश कुमार रहे।

बालिका वर्ग में 
प्रथम पुरस्कार स्नेहा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार संभावी कुमारी, तृतीय पुरस्कार अनुष्का प्रिया रहीं।
सांत्वना पुरस्कार श्रेया कुमारी रहें।