Showing posts with label film. Show all posts
Showing posts with label film. Show all posts

Friday, 22 May 2020

पूर्वांचल फ़िल्म प्रोडक्शन के ऑनलाइन प्रतियोगिता से युवा कलाकारों को मिला मंच।

गोरखपुर। मई | 22, 2020 :: पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक और अभिनेता मैडी भाईजान श्रीवास्तव,अभिनेत्री लविशा जायसवाल और वानी मोबाईल के संस्थापक वैभव श्रीवास्तव ने ऑफलाइन शो और प्रतियोगिता "पूर्वांचल सिनेमा अवार्ड्स" के बाद लॉकडाउन का पालन करते हुऐ ऑनलाइन प्रतियोगिता "पूर्वांचल नेशनल स्टार 2020" करवाया।जिसका कोई भी शुल्क नही रखा गया था।जिसमें पूर्वांचल से जगह-जगह के कलाकारों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया और अपने कला का प्रदर्शन किया।कलाकारों के कला को विडियो के रूप में सजा कर पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया।जिसे दर्शकों ने पसंद किया और अपने-अपने पसंदीदा कलाकारों को लाइक और व्यूज दे कर वोट किया। "पूर्वांचल नेशनल स्टार 2020" प्रतियोगिता में पाँच ग्रुप रखा गया था।

पहला ग्रुप "सिंगर ऑफ पूर्वांचल" में प्रथम स्थान की विजेता सलोनी मिश्रा,दुसरी स्थान की विजेता शिवांगी मिश्रा और तीसरे स्थान की विजेता प्रकृति त्रिपाठी रही। दूसरा ग्रुप "डांसर ऑफ पूर्वांचल" की पहली स्थान की विजेता ख्वाईश गुप्ता, दुसरी स्थान की विजेता नैनिका तिवारी और तीसरे स्थान की विजेता रितिका श्रीवास्तव माही रही।
तीसरे ग्रुप "फेस ऑफ पूर्वांचल" की पहले स्थान की विजेता श्याम सिंह, दुसरे स्थान की विजेता रिया यादव और तीसरे स्थान की विजेता मुस्कान चौधरी रही। चौथी ग्रुप "पेंटिंग आर्ट ऑफ पूर्वांचल" की पहले स्थान के विजेता मनीश महतो, दुसरी स्थान की विजेता सागरिका सिंह और तीसरे स्थान की विजेता अर्चिता पांडेय रही।
आखिरी पाँचवी ग्रुप "सेल्फी क्वीन / किंग ऑफ पूर्वांचल" की पहली स्थान की विजेता स्वाती अग्रहरी , दुसरी स्थान की विजेता नेहा यादव और तीसरे स्थान की विजेता सोनाली सिंह रही। विजेताओं के बाद साथ में टॉप पांच में मेधावी त्रिपाठी, सनी पांडेय, सौम्या यादव, सुवर्णा गांगुली, नमन चतुर्वेदी, समृति पांडेय, सुश्मिता गुप्ता, और सुश्मिता सिंह रही।टॉप टेन में पूजा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, दीक्षा ठाकुर, अनुराग, अनन्या शर्मा, सिमरन सोनकर और रूही विश्वकर्मा रही।

पूर्वांचल फिल्म इंडस्ट्रीज के संस्थापक मैडी भाईजान श्रीवास्तव ने कहा जो कलाकार जिस ग्रुप से विजेता हुए है, उन्हें प्रोडक्शन के तरफ से विजेता टाइटल और सर्टिफिकेट ऑनलाइन या ऑफलाइन दे दिया जायेगा और साथ ही पूर्वांचल फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने का भी मौका दिया जायेगा। प्रतियोगिता के प्रोडक्शन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, नयन जायसवाल, नीतेश जायसवाल और ओ पी सी मैनेजर शिप्रा सिंह, सुश्मिता सिंह और निहारिका थी।मैडी ने कहा अब कलाकारों को परेशान होने की जरूरत नही है। हमारे तरफ से पूर्वांचल के सभी कलाकारों को पूरा सहयोग किया जायेगा।पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े और जुड़े रहे प्रोडक्शन हमेशा आपके साथ है।